फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras Mahotsav ayojan

Hathras News: हाथरस महोत्सव की तैयारियां रुकी, तिथियां भी नहीं प्रस्तावित

Mon, 20 Jan 2025 12:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 20 Jan 2025 12:45 AM IST
सार

अनुमान लगाया जा रहा है कि इस वित्तीय वर्ष में हाथरस महोत्सव का आयोजन नहीं हो सकेगा। हाथरस महोत्सव के लिए प्रशासन की ओर से बागला कॉलेज के मैदान को चिन्हित किया गया था, लेकिन फरवरी माह में यूपी बोर्ड परीक्षाएं व विवि परीक्षाओं के चलते यहां अब हाथरस महोत्सव कराया जाना संभव नहीं हो पा रहा है।

विज्ञापन
Hathras Mahotsav ayojan
महोत्सव प्रतीकात्मक - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस जिले में हर वर्ष पर्यटन व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में हाथरस महोत्सव का आयोजन होता था। इस बार हाथरस महोत्सव को लेकर चल रही तैयारियां ठंडे बस्ते में चली गई हैं। विभिन्न विभागों की ओर से कार्ययोजना की रफ्तार भी थम गई है।

विज्ञापन


अनुमान लगाया जा रहा है कि इस वित्तीय वर्ष में हाथरस महोत्सव का आयोजन नहीं हो सकेगा। हाथरस महोत्सव के लिए प्रशासन की ओर से बागला कॉलेज के मैदान को चिन्हित किया गया था, लेकिन फरवरी माह में यूपी बोर्ड परीक्षाएं व विवि परीक्षाओं के चलते यहां अब हाथरस महोत्सव कराया जाना संभव नहीं हो पा रहा है। इधर, प्रशासन की ओर से शासन में धनराशि के लिए की जाने वाली पैरवी को विराम लगा दिया है।
विज्ञापन


प्रशासन अब भीड़ वाले कार्यक्रमों से दूरी बनाने में लगा हुआ है। इस वर्ष हाथरसवासियों को हाथरस महोत्सव की छटा से दूर रहना पड़ सकता है। जिला पर्यटन अधिकारी जरीना बेगम ने बताया कि अभी हाथरस महोत्सव को लेकर चल रही तैयारियां रुकी हुई हैं। अभी फिलहाल तिथियां भी प्रस्तावित नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed