{"_id":"589cac034f1c1b8a5237b636","slug":"so-government-business-will-bdhawa-potato-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार बनी तो आलू कारोबार को देंगे बढ़ावाः सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार बनी तो आलू कारोबार को देंगे बढ़ावाः सीएम
अमर उजाला, हाथरस
Updated Thu, 09 Feb 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते सीएम। मंच पर िवधायक देवेंद्र अग्रवाल व रामजी लाल सुमन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनसभा में मुख्यमंत्री ने सादाबाद के आलू कारोबार को बढ़ावा देने का वादा किया। उन्होंने कहा कि सादाबाद में जिन गांव में खारा पानी है, उन गांव में मशीन लगाकर स्वच्छ पानी उपलब्ध कराएंगे। आलू का क्षेत्र यहीं से शुरू हो जाता है। आगरा होते हुए फिरोजाबाद, कन्नौज, फर्रुखाबाद और कानपुर देहात तक आलू की बेल्ट है। हमने, आलू के लिए कन्नौज में सबसे बड़ी मंडी बनाई है। इसी तरह का बड़ा काम आपके इलाके में भी करेंगे। आपकी इलाका आलू की बेल्ट कहलाता है। हम तो यही है के हैं, हम आलू को समझते हैं। भाजपा वालों की तरह गुजरात से नहीं आए। कन्नौज से लेकर कानुपर देहात तक यही बेल्ट सबसे अधिक आलू पैदा करने का करती है। फिर सरकार बनेगी तो इस क्षेत्र में आलू से कारोबार को बढ़ावा देंगे। बिजली की विशेष सुविधा देंगे। कोई कारोबार करना चाहता है,उसे अलग से बिजली भी देंगे।
पुलिस भर्ती के लिए नहीं होगी परीक्षा
मुख्यमंत्री ने पुलिस भर्ती में लिखित परीक्षा खत्म करने का वादा भी किया। वह बोले कि पहले 40 हजार, फिर 32 हजार की भर्ती कराई। अब 1 लाख और भर्ती करनी हैं। पुलिस में भर्ती होने के लिए अब परीक्षा नहीं देनी पड़ेगी, 10 वीं 12वीं के नंबर दिखा देना और जो भागकर दिखा देगा, वह भर्ती हो जाएगा। इतनी पारदर्शी व्यवस्था कभी नहीं हुई होगी। आपके यहां भी भर्ती सेंटर बनाकर भर्ती की जाएगी। जो युवा रोजगार करना चाहते हैं, उसके लिए कैसा कोर्स और कैसी पढ़ाई कराई जाए इसकी ट्रेनिंग कराई जाए। आने वाले समय में इसके इंतजाम करने जा रहे हैं।
सीएम ने किया देवेंद्र अग्रवाल का बचाव
सहपऊ में हुई बसपा समर्थक पुष्पेंद्र की हत्या में आरोपी बनाए गए सादाबाद के विधायक देवेंद्र अग्रवाल का मुख्यमंत्री ने मंच से बचाव किया। उन्होंने सहपऊ की घटना को खुर्जा की घटना से जोड़ते हुए कहा कि खिसियाता वही है, जो लड़ाई में कमजोर होता है और जो जीत नहीं सकता। कुछ लोग चुनाव को बिगाड़ना चाहते हैं, क्योंकि उन्हें पता है वह सत्ता में नहीं आ रहे। सत्ता में आने के लिए जनसमर्थन चाहिए, जो लोग साजिश कर रहे हैं, षडयंत्र कर रहे हैं, ऐसे लोगों को जवाब देना है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने खुर्जा की घटना का उदहारण देते हुए कहा कि आपने अखबार में पढ़ा होगा, बुलंदशहर में एक पार्टी के प्रत्याशी ने अपने ही भाई का मर्डर करा दिया। देवेंद्र अग्रवाल संघर्ष कर रहे हैं, कोई बात है ऐसी तो भरोसा करो, हम न्याय करेंगे, लेकिन कोई अन्याय करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी होगी। सरकार और कानून अपना काम करने से पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा और बसपा के लोगों को भी जनता को अपना हिसाब देना चाहिए। बसपा और भाजपा के लोग दंगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करते हैं। जो लोग साजिश कर रहे हैं, षडयंत्र कर रहे हैं, ऐसे लोगों को जवाब देना है। भाजपा और बसपा के लोगों को भी जनता को अपना हिसाब देना चाहिए। बसपा और भाजपा के लोग दंगे कराते हैं और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करते हैं।
हत्या विरोधियों ने कराई, इल्जाम हम पर लगा दिया: देवेंद्र
मंच से विधायक देवेंद्र अग्रवाल ने कहा कि बसपाइयों को जब यह पता लगा कि सपा चुनाव जीतने जा रही है तो वह आतंक पर उतर आए। उन्होंने आरोप लगाया कि रामवीर के समर्थकों ने मेरे बेटे को मारापीटा। हत्या खुद विरोधियों ने कराई और इल्जाम हमारे ऊपर लगा दिया। जबकि घटना के दौरान न मैं था और न मेरा बेटा और न भाई। मैने न कोई भ्रष्टाचार किया और न ऐसा कोई काम किया जिससे अत्याचार की बू आती है। जिस दिन से यह सादाबाद में घुसे हैं, अत्याचार की हदें पार कर दी हैं। सरकार बनने जा रही है, जो भी काम रह गया है, उसे पूरा करूंगा। वही एक ऐसे शख्स हैं जो कानून के दायरे में इन अत्याचारियों से बदला ले सकते हैं। इन बेइमानों को जनता सादाबाद से भगाने का काम करेगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजीलाल सुमन बोले कि अखिलेश यूपी के यशस्वी मुख्यमंत्री हैं। दुनिया की कोई ताकत सपा की सरकार बनने से नहीं रोक सकती। 2017 हमारा है, अखिलेश यूपी के मुख्यमंत्री बनेंगे। 2022 का चुनाव होगा तो अखिलेश को प्रधानमंत्री बनने से कोई नहीं रोक सकता है।