{"_id":"6accbbdda80effb80d01f87b","slug":"snake-found-in-house-in-bisawar-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिसावर: घर में निकला सांप, अनाज की टंकी के नीचे जा छिपा, मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिसावर: घर में निकला सांप, अनाज की टंकी के नीचे जा छिपा, मची अफरा-तफरी
Mon, 12 Oct 2026 04:23 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 12 Oct 2026 04:23 PM IST
सार
एक परिजन की नजर सांप पर पड़ गई। सांप अनाज की टंकी के नीचे जाकर छिप गया। सूचना सांप पकड़ने वाले बंजारे को दी गई। मौके पर पहुंचे बंजारे ने काफी मशक्कत के बाद सांप को पकड़ लिया।
विज्ञापन
सांप को पकड़ता बंजारा
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
बिसावर की ग्राम पंचायत ऊंचागांव (सुसाइन) में रविवार शाम एक घर में सांप निकलने से अफरा-तफरी मच गई। सांप को देखकर बच्चे और परिवार के सदस्य घबरा गए।
विज्ञापन
गांव निवासी ऋषिपाल सिंह के अनुसार, परिवार के सदस्य घर में काम कर रहे थे। इस दौरान एक परिजन की नजर सांप पर पड़ गई। सांप अनाज की टंकी के नीचे जाकर छिप गया। इसकी सूचना पास के गांव रसमई में सांप पकड़ने वाले बंजारे को दी गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे बंजारे ने काफी मशक्कत के बाद सांप को पकड़ लिया। इसके बाद परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली। सांप पकड़ने वाले ने बताया कि सांप घोड़ा पछाड़ प्रजाति का है और इसकी लंबाई करीब तीन मीटर है।
विज्ञापन