{"_id":"6a4ac5da87dc4b857101c141","slug":"snake-falls-on-young-man-sleeping-at-home-dies-after-being-bitten-hathras-news-c-63-1-sali1025-105282-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: घर में सो रहे युवक के ऊपर गिरा सर्प, डसने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: घर में सो रहे युवक के ऊपर गिरा सर्प, डसने से मौत
विज्ञापन
सर्प दंश से मृत धीरेंद्र यादव
- फोटो : samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव कचोरा में घर में सो रहे युवक धीरेंद्र सिंह यादव (35) के ऊपर रविवार की प्रातः 4:00 बजे छत से सर्प गिर गया। सर्प के डसने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
धीरेंद्र सिंह यादव देवरिया के बढ़वा टोली, वार्ड नंबर 12 सलेमपुर मझरिया टोली के रहने वाले थे और सुमेरपुर स्थित एक आयुर्वेदिक फार्मेसी में नौकरी करते थे। वह अपनी पत्नी पिंकी के साथ गांव कचौरा में एक मकान में किराए पर रह रहे थे। सोते समय कोई जीव गिरने पर उसकी आंख खुल गई। उसने उसे पकड़ लिया, देखा तो वह एक सर्प था। तब तक सर्प उसे कान पर डस चुका था। उसने सर्प को फेंक दिया और वह रेंगता हुआ घर से बाहर भाग गया।
धर्मेंद्र के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए उसे चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बारिश के मौसम में बिलों से बाहर निकल आते हैं सर्प
जानकारों के अनुसार बारिश के चलते सूखे स्थान की तलाश में सर्प अपने बिलों से बाहर निकल आते हैं और घरों में घुस जाते हैं। इस दौरान उन पर यदि पांव पड़ जाए या वह ऊपर से गिरे तो वह तुरंत डस लेते हैं। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। रात में टॉर्च और डंडा लेकर ही बाहर निकले। जिन लोगों के घरों के आसपास झाड़-झंखाड़, पेड़-पौधे खेत हैं, वहां की सफाई करा देनी चाहिए।
विज्ञापन
सर्प के डसने पर तुरंत अस्पताल लाएं
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राज वर्मा ने बताया कि सर्प के डसने पर तत्काल पीड़ित को सीएचसी पर लेकर आएं। यहां पर सर्प के विष निरोधी टीके प्रचुरता से उपलब्ध हैं, टीके से ही बचाव हो सकता है, झाड़-फूंक के चक्कर में न पड़े।