{"_id":"599b1e864f1c1b15738b4731","slug":"sloganeering-of-villagers-when-no-electrification","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युतीकरण न होने पर भड़के ग्रामीणों ने की नारेबाजी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युतीकरण न होने पर भड़के ग्रामीणों ने की नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो सादाबाद (हाथरस)।
Updated Mon, 21 Aug 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
विद्युतीकरण
- फोटो : Amar Ujala
सादाबाद का गांव नगला सिकंदरा (बिसावर) के लोग आज भी लालटेन युग में जी रहे हैं। ग्रामीणों को आजादी से लेकर आज तक बिजली के दर्शन नहीं हुए हैं। इससे ग्रामीणों में खासा आक्रोश बना हुआ है। सोमवार को गांव में ग्रामीणों ने बिजली महकमे के खिलाफ नारेबाजी प्रदर्शन भी किया। डीएम से भी इस मामले में शिकायत की गई है।
गांव नगला सिकंदरा में तीन साल पहले महकमे ने ग्रामीणों को कनेक्शन जारी किए थे और महकमे के अधिकारियों ने आश्वस्त किया था कि जल्द ही गांव का विद्युतीकरण करा दिया जाएगा। लेकिन कनेक्शन होने के तीन साल बाद भी आज तक गांव का विद्युतीकरण नहीं किया गया है। यही नहीं गांव के लोगों को कनेक्शन लेने के बाद बिना बिजली का प्रयोग किए ही लगातार बिजली बिल भी जारी किए जा रहे हैं। इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार विद्युतीकरण के लिए बिजली महकमे के अफसरों के यहां विद्युतीकरण कराए जाने की गुहार लगाई, लेकिन आज तक गांव का विद्युतीकरण नहीं हो सका। हालांकि कुछ समय पूर्व विद्युतीकरण के लिए गांव में पोल आदि पहुंच चुके हैं, लेकिन गांव का विद्युतीकरण नहीं हो सका है।
विभाग की इस मनमानी व अनदेखी के खिलाफ ग्रामीणों ने नारेबाजी और प्रदर्शन भी किया। प्रदर्शन करने वालों में दर्शन देवी, मोहन देवी, उर्मिला देवी, प्रकाशी देवी, नीरज देवी, मुन्नालाल, रामसनेही, उदयपाल, रवि कुमार, प्रमोद कुमार, भूपेंद्र कुमार, बॉबी, महेशपाल, धीरज कुमार, जितेंद्र, गोपाल सिंह, राजवीर सिंह, मुकेश कुमार, गोविंदा, वीरेंद्रपाल सिंह, राजवीर सिंह, रमेशचंद्र, कोमल सिंह आदि थे।