फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Skeleton of a person missing for 20 days found in plowing the field

खेत की जुताई में मिला 20 दिन से लापता व्यक्ति का कंकाल

Tue, 06 Jul 2021 11:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Skeleton of a person missing for 20 days found in plowing the field
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

पिछले करीब 20 दिन से लापता 44 वर्षीय एक व्यक्ति का नर कंकाल सोमवार को खेत की जुताई के दौरान मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। पास मिले कपड़ों के आधार पर परिजनों ने कंकाल की शिनाख्त दिनेश पुत्र बनवारी लाल निवासी ग्राम उतरा के रूप में की है।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने नर कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक गौरव सक्सेना ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद डीएनए जांच के लिए भेजा जाएगा। इसके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दरअसल, ग्राम उतरा निवासी दिनेश पुत्र बनवारीलाल की बड़ी पुत्री की शादी 22 जून को होनी तय थी। इससे पूर्व ही वह 17 जून को शादी लगन के लिए बर्तन खरीदने की कहकर घर से गया था और अचानक लापता हो गया। पुत्री की शादी होने के कारण परिजनों ने उसे सभी नाते-रिश्तेदारियों और आसपास तलाशा, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों को अनहोनी की आशंका सताने लगी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने 25 जून को दिनेश के लापता होने के संबंध में थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। सोमवार की सुबह ग्राम उतरा निवासी राधेश्याम के खेत में खड़ी बाजरा की फसल कटने के बाद खेत स्वामी खेत की जुताई करा रहे थे।

तभी जुताई के दौरान एक नर कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। दिनेश के परिजन भी मौके पर आ गए। परिजनों ने कपड़ों के आधार पर कंकाल की शिनाख्त दिनेश पुत्र बनवारी लाल के रूप में की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed