फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Six-year-old boy dies due to electric shock

Hathras News: करंट लगने से छह वर्षीय बालक की मौत

Fri, 30 Jan 2026 02:34 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Six-year-old boy dies due to electric shock
कोतवाली के गांव डंडेसरी में बुधवार की शाम छह वर्षीय बालक जीतू (6) की करंट लगने से मौत हो गई। परिवार वालों ने गमगीन माहौल में बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव निवासी प्रेमचंद का पुत्र जीतू अपनी मां के साथ शाम 4:00 बजे छत पर बैठा था। छत के पास से हाई टेंशन बिजली की लाइन गुजर रही है। बिजली के खंभे पर लगे हुए होर्डिंग को लड़का लोहे की डंडी से हटा रहा था, तभी डंडी विद्युत लाइन से छू गई। जिससे लाइन में प्रवाहित करंट से लड़का बुरी तरह झुलस गया तथा छत पर ही गिर पड़ा। आनन फानन में उसे डॉक्टर के यहां ले जाया गया, लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया। बच्चे की मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया। कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने बताया कि जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed