फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Six people died suddenly in 24 hours

कोहरे से बढ़ी ठिठुरन: 24 घंटे में छह लोगों की अचानक गई जान, युवक और शादी में आई महिला की हार्ट अटैक से मौत

Sun, 14 Dec 2025 01:16 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 14 Dec 2025 01:16 PM IST
सार

हाथरस बागला जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने इन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने इनमें से तीन को हार्ट अटैक होने की आशंका जाहिर की है। तीन अन्य बीमारियों से ग्रसित बताए गए हैं।

विज्ञापन
Six people died suddenly in 24 hours
सादाबाद से गुजर रहे अलीगढ़-आगरा हाईवे पर छाई धुंध - फोटो : संवाद

विस्तार

सर्दी में अचानक मौत होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते 24 घंटे के अंदर छह लोगों की मौत हो चुकी है। इन सभी को अचेत हालत में हाथरस बागला जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने इन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने इनमें से तीन को हार्ट अटैक होने की आशंका जाहिर की है। तीन अन्य बीमारियों से ग्रसित बताए गए हैं।

विज्ञापन


चंदपा के गांव परसारा के रहने वाले पप्पू की शादी 11 दिसंबर को थी। कार्यक्रम में आगरा के अछनेरा क्षेत्र के गांव रायभा निवासी नीरू (40) भी शामिल होने आईं थीं। 13 दिसंबर की सुबह अचानक अचेत होने पर परिजन उन्हें आनन-फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि वे पहले से दिल की मरीज थीं। चिकित्सकों ने भी हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका जाहिर की है।
विज्ञापन


चंदपा के गांव पापरी के रहने वाले मंगेश उर्फ भोलू (24) ट्रांसपोर्ट का काम करते थे। मंगेश शुक्रवार को मैक्स लोडर में सामान लेकर मथुरा गए थे। सामान उतारकर वह घर लौटने की तैयारी कर रहे थे, तभी उनके सीने में दर्द उठा और वह जमीन पर गिर पड़े। लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। शुक्रवार शाम शव घर लाया गया। मंगेश छह भाई-बहनों में सबसे छोटा था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 दिसंबर देर रात चंदपा के गांव खेरिया निवासी अनिल (40) को भी अचेत हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इनके अलावा गांव कुंवरपुर निवासी महेशचंद्र (82), चंदपा के गांव बिसाना के मुक्को (60) तथा कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला चौबे की रामवती देवी (85) को भी अचेत हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जिन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

हृदय रोग के मरीजों को ध्यान में रखते हुए स्टॉफ को प्राथमिक उपचार के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। सर्दी बढ़ने से पुरानी बीमारियां शरीर पर प्रभाव डालती हैं। ऐसे में खास ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी भी दिक्कत को अनदेखा न करें तथा चिकित्सक से सलाह लें।-डाॅ. राजीव रॉय, सीएमओ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed