{"_id":"5d5ee38d8ebc3e6c77255d35","slug":"sister-in-law-locked-her-in-the-room-and-escaped-with-jewelery-hathras-news-ali211579495","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाभी को कमरे में बंद कर आभूषण लेकर फरार हुई ननद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाभी को कमरे में बंद कर आभूषण लेकर फरार हुई ननद
विज्ञापन
भाभी को कमरे में बंद कर आभूूषण लेकर फरार हुई ननद
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के इगलास रोड स्थित एक कॉलोनी का मामला
परिवार के अन्य सभी सदस्य राजस्थान के भरतपुर गए थे एक युवक का इलाज कराने
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के इगलास रोड स्थित एक कॉलोनी में भाभी को कमरे में बंद कर ननद सोने के आभूषण लेकर फरार हो गई। मौके पर इलाका पुलिस पहुंची और मामले की जानकारी ली, लेकिन पुलिस को किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं करने की बात कही।
इगलास रोड स्थित एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी गाजियाबाद में की थी। उसके दो बेटे भी हैं। इन्हें लेकर वह बेटी करीब डेढ़ माह पहले अपने मायके आ गई और यहीं पर रहने लगीं। बताया जा रहा है कि उसका एक भाई बीमार हो गया तो पिता व दूसरा बेटा उसे दिखाने के लिए राजस्थान के भरतपुर गए हुए थे। इस बीच वह बेटी अपनी भाभी को एक कमरे में बंद करके घर में रखे सोने आभूषणों और अपने दोनों बच्चों को साथ लेकर कार में बैठकर रफूचक्कर हो गई।
इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जानकारी ली। यहां पर भाई व उसके पिता भी आ गए। पुलिस ने जब तहरीर देने की बात कही तो उन्होंने मना कर दिया। एसएचओ संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि सूचना पर हमने मौके पर छानबीन की तो मामला उसके परिवार का ही निकला। लिखकर देने की बात पर वह पीछे हट गए और सोच कर जवाब देने की बात कही है। अगर तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।