{"_id":"65463922ce8fdbf6b0018498","slug":"sir-three-sons-and-they-are-not-giving-me-food-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब तीन बेटे हैं नहीं दे रहे रोटी: बेटी के यहां मजदूरी कर मिल रहा खाना, मां के दिल से निकली यह फरियाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब तीन बेटे हैं नहीं दे रहे रोटी: बेटी के यहां मजदूरी कर मिल रहा खाना, मां के दिल से निकली यह फरियाद
Sat, 04 Nov 2023 05:59 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 04 Nov 2023 05:59 PM IST
सार
एक बूढ़ी मां ने अधिकारियों से अपना दुखड़ा कहा। मां ने कहा कि तीन बेटे हैं, तीनों पर साढ़े तेरह बीघा जमीन है। अब तक बेटी के यहां, कभी घर पर मजदूरी कर खाना खाया, अब तीनों बेटों में से एक भी बेटा खाना नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
समाधान दिवस में प्रेमा देवी ने की फरियाद
- फोटो : कन्हैया लाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कितने भी बच्चे हों, मां-बाप उनका पालन-पोषण कर लेते हैं, पर संतान मां-बाप को दो वक्त की रोटी तक नहीं दे पाती। ऐसा ही एक मामला हाथरस के सादाबाद में संपूर्ण समाधान दिवस में आया। एक बूढ़ी मां ने अधिकारियों से अपना दुखड़ा कहा। मां ने कहा कि तीन बेटे हैं, तीनों पर साढ़े तेरह बीघा जमीन है। अब तक बेटी के यहां, कभी घर पर मजदूरी कर खाना खाया, अब तीनों बेटों में से एक भी बेटा खाना नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
4 नवंबर को स्थानीय सादाबाद तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी साहित्य प्रकाश मिश्र ने शिकायतें सुनी। एक शिकायत का मौके पर निस्तारण किया। शिकायतों को लेकर संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण शिकायत निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी साहित्य प्रकाश मिश्र ने एसडीएम मनीष चौधरी, सीओ गोपाल सिंह व तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर के साथ शिकायत सुनी। इस दौरान 43 शिकायत दर्ज की गई। सबसे ज्यादा शिकायत चकरोड पर कब्जे, नाली के पानी रोकने व अवैध कब्जों से संबंधित थीं। फरियादियों को समय से शिकायत निस्तारण का आश्वासन दिया गया है। सीडीओ ने लंबित शिकायतों का संज्ञान लेकर संबंधित अधिकारियों के पेच कसे। शिकायत निस्तारण में लापरवाही, गलत तरीके से शिकायत निस्तारण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
साहब तीन बेटे हैं नहीं दे रहे रोटी
शिकायतकर्ता प्रेमा देवी पत्नी स्वर्गीय पोखपाल निवासी गढ़ी रुस्तम ने अधिकारियों को बताया कि उनके पति की मृत्यु 26 वर्ष पहले हो चुकी है। तीन बेटे हैं, तीनों पर साढ़े तेरह बीघा जमीन है। जिसमें से तीनों बेटों को साढे़ चार चार बीघा जमीन हिस्से में दे दी । पीड़िता ने अब तक बेटी के यहां कभी घर पर मजदूरी कर खाना खाया, अब तीनों बेटों में से एक भी बेटा खाना नहीं दे रहा है। पीड़िता ने तीनों बेटों से एक-एक बीघा जमीन दिलाने की शिकायत की है।
रमेश चंद्र पुत्र करण सिंह निवासी वनगढ़ ने बताया कि वह पांच वर्ष से तहसील के चक्कर काट रहा है। पड़ोसी काश्तकार ने उसकी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है। जिसको 2 वर्ष पहले नायब तहसीलदार निकलवा कर आए, लेकिन उसने फिर से कब्जा करने का आरोप लगाया है। तसींगा ग्राम प्रधान सुनीता चौधरी शिकायत में बताया कि पंचायत की शासन प्रशासन द्वारा जमीन खाली कराई गई थी, उस पर कुछ लोगों ने जबरदस्ती कब्जा कर लिया और मेरे पति को गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महाराज सिंह पुत्र केहरी सिंह निवासी वेदई ने कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। संपूर्ण समाधान दिवस में तहसील स्तरीय नायब तहसीलदार सत्येंद्र राघव, खंड विकास अधिकारी सुरेश कुमार सिंह, एसडीओ आरके सिंह, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।