फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Sikandrarau's Doctor die in delhi from corona

सिकंदराराऊ के चिकित्सक की दिल्ली में कोरोना से मौत

Tue, 17 Nov 2020 11:12 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Sikandrarau's Doctor die in delhi from corona
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

नगर के एक वरिष्ठ चिकित्सक की दिल्ली में कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। उनका इलाज दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा था। उनकी मौत की खबर से पूरे नगर में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं, पालिका ने उनके पूरे आवास को सैनिटाइज किया।
प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ विवेक यादव ने बताया कि नगर के पुरानी तहसील रोड निवासी डॉ. राजेंद्र सहाय (50) पुत्र स्व. रनवीर सहाय एक सप्ताह पहले इलाज के लिए दिल्ली गए थे। वहीं पर उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इलाज के लिए दिल्ली के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार की रात इलाज के दौरान दिल्ली में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पालिका ने एहतियात बरते हुए उनके परिवार के सभी आवासों को प्रात: सैनिटाइज करा दिया। इधर, उनकी मौत की खबर जैसे ही नगर में आई नगर में शोक व्याप्त हो गया। डॉ. सहाय के निधन पर विपिन वार्ष्णेय, निशांत सहाय, राकेश वार्ष्णेय, केदार बाबू वार्ष्णेय, विष्णु वार्ष्णेय, जयपाल सिंह चौहान, विकास वार्ष्णेय, डॉ अरविंद सारस्वत, डॉ मिथलेश वार्ष्णेय, डॉ चंद्रप्रकाश आदि ने शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed