फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Sikandrarao farmer dead returned after guarding the field

Hathras News: खेत की रखवाली कर लौटे किसान की गई जान, प्रशासन ने ठंड से नहीं प्राकृतिक बताया मौत

Tue, 10 Jan 2023 07:47 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 10 Jan 2023 07:47 PM IST
सार

हाथरस में सिकंदराराऊ के गांव श्यामपुर मानिकपुर में खेत पर गए एक किसान की लौटकर आने पर मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि उनकी मौत ठंड से हुई है, जबकि प्रशासन का कहना है कि प्राकृतिक मौत हुई है। 

विज्ञापन
Sikandrarao farmer dead returned after guarding the field
मृतक किसान परशुराम शर्मा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सिकंदराराऊ के गांव श्यामपुर मानिकपुर में खेत पर गए एक किसान की लौटकर आने पर मौत हो गई। परिजन उन्हें अलीगढ़ के अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि उनकी मौत ठंड से हुई है, जबकि प्रशासन का कहना है कि प्राकृतिक मौत हुई है। 

विज्ञापन

 
 जानकारी के अनुसार परशुराम शर्मा पुत्र भोलू राम शर्मा (70) सोमवार की देर शाम छह बजे अपने खेत पर गए थे। ठंड लगने पर वह वापस आ गए। यहां से उनकी खराब हालत को देखते हुए परिजन उपचार के लिए अलीगढ़ के एक अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने इलाज से मना कर दिया। परिजन मेडिकल कॉलेज ले गए। 
विज्ञापन


वहां किसान को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। ग्राम प्रधान संगठन के जिला उपाध्यक्ष बबलू सिसौदिया ने स्थानीय प्रशासन से मृतक के परिजनों को जांच कर शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है। वहीं, एसडीएम वेद सिंह चौहान का कहना है कि मृतक के पास 35 बीघा जमीन थी। उनकी मौत प्राकृतिक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed