फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Sikanderrau: Saffron atmosphere due to Shiva Sankirtan Yatra

सिकंदराराऊ: शिव संकीर्तन यात्रा से भगवा हुआ माहौल

Sat, 22 Feb 2020 12:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
Sikanderrau: Saffron atmosphere due to Shiva Sankirtan Yatra
हाथरस: सिकंदराराऊ में निकली शिव संकीर्तन यात्रा में देश भक्ति की गवाही देता 40 मीटर लंबा तिरंगा झं? - फोटो : SIKANDHRA RAHU
नगर में शुक्रवार को महाशिवरात्रि के मौके पर इस वर्ष भी शिव शक्ति संकीर्तन यात्रा धूमधाम से निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं ने शामिल होकर अपनी भक्ति दिखाई। यात्रा पर पूरे नगर में भ्रमण के दौरान पुष्प वर्षा की गई। युवकों ने भोले बाबा के भजनों पर नृत्य किया। कई घंटे नगर भ्रमण करने के बाद यात्रा शाम को गौरीशंकर हिंदू इंटर कॉलेज पर पहुंचकर समाप्त हुई। सुरक्षा की दूष्टि से नगर में जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन

यात्रा को लेकर आयोजन कमेटी ने काफी समय पूर्व तैयारी शुरू कर दी थी। कई दिन नगर और ग्रामीण अंचल में यात्रा को लेकर गाड़ियों से प्रचार-प्रसार किया गया। गुरुवार की रात को पूरे नगर को केसरिया झंडे-झंडियों से सजाया गया था। शुक्रवार की दोपहर को करीब 12 बजे यात्रा शुरू हुई। जीएस कॉलेज परिसर से ही यात्रा में बड़ी संख्या में भीड़ नजर आई। यात्रा के आगे केसरिया पताका और तिरंगा झंडा थामकर युवक चल रहे थे।
विज्ञापन

इसके पीछे घुड़सवार दस्ता चल रहा था। इन पर सवार युवक और बच्चे ऊं नाम लिखी केसरिया पताका लेकर चल रहे थे। इसके पीछे डिस्को गाड़ियां चल रही थीं। पूरी यात्रा के दौरान धार्मिक संगीत बजता रहा। जुलूस के साथ 30 मीटर लंबा तिरंगा लिये युवकों का दल चल रहा था। जगह-जगह भोले बाबा की आरती उतारी गई। यात्रा में अनेक रूपों में भोले बाबा की झांकियां शामिल की गईं। यात्रा नगर के मोहल्ला नौरंगाबाद, गौसगंज होती हुई जीटी रोड पर पहुंची। यहां पर काफी देर तक पुलिस को ट्रैफिक रोकना पड़ा। इसके पश्चात यात्रा सब्जी मंडी, राठी चौराहा, नयागंज बाजार होती हुई पुन: जीटी रोड पर आ गई। यहां से नगला लाला, नगला सीसगर होती हुई बारहसैनी मोहल्ला पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां यात्रा का विधायक वीरेंद्र सिंह राना, टरमेश सिंह एडवोकेट, पंकज गुप्ता, मुकुल गुप्ता, नीरज वैश्य, सभासद अभिषेक गुप्ता, शशिवाला वार्ष्णेय, ओमवती, रेनू शास्त्री आदि ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। तिराहा बाजार में सांसद पत्नी रजनी दिलेर, एमएलसी प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह, बृजेश चौहान, कृष्ण यादव, सूरज वार्ष्णेय, बबूल सिसौदिया, विपिन लाल आदि ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। व्यापारी नेता विपिन वार्ष्णेय, प्रेम अग्रवाल, धीरज वार्ष्णेय, चंचल गुप्ता, टिल्लू मास्टर, मनोज पंडित, अमन वार्ष्णेय आदि ने जीटी रोड पर यात्रा का स्वागत किया। सुरक्षा व्यवस्था में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा, एसडीएम, विजय कुमार शर्मा, सीओ डॉ. राजीव सिंह, ईओ डॉ. बृजेश सिंह, कोतवाल प्रवेेश राणा, हसायन कोतवाल डीके सिसौदिया के अलावा जिले के अन्य थानों से आई पुलिस फोर्स तैनात थी। कृष्ण यादव, मन गुप्ता, राज वार्ष्णेय, अभितोष राठी, मुकुल गुप्ता, पंकज यादव, निशा पंडित, राहुल गुप्ता, डीके अर्जुन, मनीष सिसौदिया, मालू सिसौदिया, नितिन यादव, अंकुश यादव, हेमंत यादव, लव पंडित, गोलू, रविराज यादव, राजा गुप्ता मौजूद थे।

हाथरस: सिकंदराराऊ में निकली शिव संकीर्तन यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की भीड़।

हाथरस: सिकंदराराऊ में निकली शिव संकीर्तन यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की भीड़।- फोटो : SIKANDHRA RAHU

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed