फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Signal missing in BSNL due to fire in Aligarh telephone exchange

Hathras News: अलीगढ़ के टेलीफोन एक्सचेंज में आग लगने से बीएसएनएल फोन और मोबाइल खामोश, गायब हैं सिग्नल

Sat, 25 Mar 2023 06:56 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 25 Mar 2023 06:56 PM IST
सार

अलीगढ़ में टेलीफोन एक्सचेंज में आग लगने के बाद हाथरस जिले का एक्सचेंज कनेक्टविटी न आने के कारण शोपीस बना हुआ है। इस कारण उपभोक्ताओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। शाम तक उपभोक्ताओं को कनेक्टविटी आने का इंतजार रहा। 

विज्ञापन
Signal missing in BSNL due to fire in Aligarh telephone exchange
बीएसएनएल प्रतीकात्मक - फोटो : PTI

विस्तार

शुक्रवार की रात को अलीगढ़ के मुख्य टेलीफोन एक्सचेंज में भीषण आग लग गई। इससे हाथरस जिले का भी बीएसएनएल सिस्टम शोपीस हो गया। जिससे एक हजार फोन खामोश हो गए और मोबाइलों से सिग्नल ही गायब हो गए। देर शाम तक उपभोक्ता सिग्नल आने का इंतजार करते रहे।

विज्ञापन


हाथरस जिले में पहले सात हजार के करीब बीएसएनएल फोन कनेक्शन धारक थे। अब बदलते समय में बीएसएनएल के उपभोक्ताओं की संख्या में खासी गिरावट आई है। अब जिले में एक हजार कनेक्शन हीं संचालित होते हैं। जो सासनी, सादाबाद, हाथरस, सिकंदाराराऊ में हैं। सबसे खास बात यह है कि इनमें अधिकांश कनेक्शन सरकारी हैं।
विज्ञापन


अब अलीगढ़ में टेलीफोन एक्सचेंज में आग लगने के बाद हाथरस जिले का एक्सचेंज कनेक्टविटी न आने के कारण शोपीस बना हुआ है। इस कारण उपभोक्ताओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। शाम तक उपभोक्ताओं को कनेक्टविटी आने का इंतजार रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में एसडीओ बृजमोहन सिंह का कहना है कि अलीगढ़ में  एक्सचेंज में अग्निकांड से हाथरस की कनेक्टविटी प्रभावित है। जिले में एक हजार कनेक्शन में वर्तमान में कनेक्टिविटी नहीं आ रही है। जल्द चालू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed