फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Shubh Muhurta for Weddings in 2025

खूब बजेगी शहनाई: 16 जनवरी से शुरू होंगे साहलग, साल भर में 67 मुहूर्तों हैं शादियों के

Wed, 08 Jan 2025 04:40 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 08 Jan 2025 04:40 AM IST
सार

16 जनवरी से सहालग शुरू हो जाएंगे। सात मार्च से एक माह के लिए खरमास लगने के कारण 13 अप्रैल तक के लिए विवाह कार्यक्रमों पर विराम लगा रहेगा। 14 अप्रैल से फिर शादियां शुरू हो जाएंगी। इस साल 67 मुहूर्त हैं।

विज्ञापन
Shubh Muhurta for Weddings in 2025
विवाह मुहूर्त फरवरी 2025 - फोटो : amar ujala

विस्तार

इस साल 16 जनवरी से शहनाई बजना शुरू हो जाएगा। माना जा रहा है कि इस साल शादी विवाह के लिए 67 शुभ मुहूर्त होंगे। जिसमें शादी विवाह के कार्यक्रम सम्पन्न हो सकेंगे। वहीं सात मार्च से एक माह के लिए खरमास लगने के कारण 13 अप्रैल तक के लिए विवाह कार्यक्रमों पर विराम लगा रहेगा। इसके साथ ही 13 जनवरी को पौष पूणिर्मा व 29 जनवरी को माघ अमावस्या पड़ रही है। 

विज्ञापन


विद्धान शेखरेंदु दत्त शर्मा की मानें तो 16 से 27 जनवरी के बीच विवाह के 09 शुभ मुहूर्त हैं। फरवरी में तीन से 26 फरवरी के बीच 13 मुहूर्त, मार्च माह में एक से छह मार्च के बीच चार मुहूर्त विवाह के लिए शुभ हैं। बात अगर  अपै्रल माह की करेंं तो इसमें 10 शुभ मुहूर्त हैं। वहीं मई मेें 12 व जून में सात शुभ मुहूर्त हैं। 12 जून से गुरु अस्त हो जाएगा। वहीं फिर चार माह का चातुर्मास होगा। वहीं साल के अंत में नवम्बर में 09 मुहूर्त व दिसम्बर में तीन मुहूर्त हैं। इसके साथ ही पूरे साल में 12 पूर्णिमा और 12 अमावस्या होती हैं। कार्तिक पूर्णिमा, माघ पूर्णिमा, शरद पूर्णिमा, गुरु पूर्णिमा और बुद्ध पूर्णिमा मुख्य मानी गईं हैं। इसी तरह सोमवती अमावस्या, मौनी अमाावस्या, शनि अमावस्या, हरियाली अमावस्या, दिवाली अमावस्या व सर्व पितृ अमावस्या मुख्य मानी गई हैं। 

विज्ञापन

इस साल काफी अच्छे साहलग हैं, शादी के लिए बहुत सारी तिथियां हैं, लेकिन  67 तिथियों के मुहूर्त बेहद शुभ व  कल्याणकारी हैं। साल में 12 पूर्णिमा व 12 अमावस्या होती हैं। कुछ एक पूर्णिमा व अमावस्या का दो तिथियों के बीच प्रबलता से योग बना रही हैं, इसलिए इनकी तिथियां बढ़ गई हैं।-शेखरेंदु दत्त शर्मा, विद्धान, निवासी मुरसान गेट, हाथरस।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल की पूर्णिमा की तिथियां

इस साल पहली पूर्णिमा 13 जनवरी को होगी। इसके बाद 12 फरवरी, 13 मार्च, 12 अर्पेल, 12 मई, 10 जून, 10 जुलाई, 09 अगस्त, 07 सितम्बर, 07 अक्तूबर, 05 नवम्बर व 04 दिसम्बर के अलावा 14 मार्च व 11 जून को भी पूर्णिमा का योग बन रहा है। 

इस साल में अमावस्या की तिथियां
इस साल पहली अमावस्या 19 जनवरी को होगी। इसके अलावा 27 फरवरी, 29 मार्च, 27 अपै्रल, 26 मई, 25 जून, 24 जुलाई, 22 अगस्त, 21 सितम्बर, 21 अक्तूबर, 19 नवम्बर व 19 दिसम्बर को भी अमावस्या होगी। इसके अलावा 27 मई, 23 अगस्त व 20 नवम्बर को भी अमावस्या के योग बन रहे हैं। 

यह हैं विवाह की शुभ तिथियां

  • जनवरी माह में 16,18, 19, 20, 21, 22, 24, 26 व 27 तारीख। 
  • फरवरी में 3, 4, 7, 8, 14, 15, 16, 18, 20, 21, 23, 25 व 26 तारीख। 
  • मार्च माह मेें 1, 2, 3 व 6 तारीख। 
  • अप्रैल माह में 14, 16, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 29 व 30 तारीख । 
  • मई माह में 1, 5, 6, 7, 8, 13, 15, 17, 18 19, 24, 28 तारीख।  
  • जून माह में 1, 2, 4, 7, 8, 9 व 12 तारीख। 
  • नवंबर माह में 18, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 29 व 30 तारीख। 
  • दिसंबर माह में 04, 10 व 11 तारीख  हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed