{"_id":"630f9c2b1394263ba6798459","slug":"shridauji-fair-started-with-shri-ganesh-worship-and-flag-worship-hathras-news-ali2993511137","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूले व खेल-तमाशों से सजने लगा दाऊजी मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूले व खेल-तमाशों से सजने लगा दाऊजी मेला
विज्ञापन
मेले में लगे झूले व मौत का कुआं। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
बृज क्षेत्र के लक्खी मेला श्रीदाऊजी महाराज का श्रीगणेश बुधवार को गणेश चतुर्थी के साथ हो गया। हालांकि इसका औपचारिक शुभारंभ दो सितंबर को बल्देव छठ के मौके पर होगा। जिला प्रशासन ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मेले में दुकानों और खेल-तमाशों की साज-सज्जा का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है।
बल्देव छठ की सुबह मंदिर में सुबह आठ बजे से दाऊबाबा और रेवती मैया का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इसके बाद शाम को चार बजे मेला केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा द्वारा श्रीदाऊजी महाराज का उद्धाटन किया जाएगा। मेला क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं। नगर पालिका द्वारा पेयजल और शौचालय के इंतजाम किए जा रहे हैं।
नाव, मौत का कुआं, चरख और टोरी टोरा सहित कई झूले लगकर तैयार हो गए हैं। मेला क्षेत्र में सफाई का काम तेजी से चल रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से टावर बनकर पूरी तरह तैयार हो गए हैं। मेले में विद्युत लाइन बनाने का काम लगभग पूरा हो गया है।
विज्ञापन
विद्युत अधिकारियों द्वारा मेला परिसर का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसके अलावा सेल्फी पाइंट आदि बनाने का काम चल रहा है। मेला क्षेत्र में दाऊ बाबा, कन्हैया जी, भगवान राम की कलाकृति लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। रिसीवर शिविर भी बन चुका है।
इसके अलावा प्रदेश सरकार की योजनाओं से संबधित विभागों के स्टॉल भी लग चुके हैं। कुश्ती दंगल के लिए अखाड़े में मिट्टी का भराव के साथ पानी डालने का काम किया जा रहा है। स्टेज सजाने और डिजिटल साउंड का सिस्टम भी लगकर तैयार हो गया है। मेला पंडाल को भव्य तरीके सजाया गया है। कार्यक्रमों के संयोजक लगातार तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।