{"_id":"63bc66c44285cb6c951bbd4b","slug":"shortness-of-breath-due-to-cold-increasing-heartbeat-hathras-news-ali308729455","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सर्दी से फूल रही सांस, बढ़ रही धड़कन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सर्दी से फूल रही सांस, बढ़ रही धड़कन
Tue, 10 Jan 2023 06:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 06:30 AM IST
सार
हाथरस जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना सांस व दिल के 200 से अधिक मरीज आ रहे हैं। जिला अस्पताल में इन मरीजों को अस्पताल में बेहतर तरीके से इलाज मिलना मुश्किल हो रहा है। इसकी वजह यह है कि जिला अस्पताल में कोई हृदय रोग विशेषज्ञ नहीं है।
विज्ञापन
बागला जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की कतार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लगातार गिरते पारे से सांस व दिल की बीमारियों के मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं इस मौसम में दिल के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना ऐसी बीमारियों के 200 से अधिक मरीज आ रहे हैं। जिला अस्पताल में इन मरीजों को अस्पताल में बेहतर तरीके से इलाज मिलना मुश्किल हो रहा है। इसकी वजह यह है कि जिला अस्पताल में कोई हृदय रोग विशेषज्ञ नहीं है। ऐसे में मरीजों को हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया जाता है। इन दिनों में सांस और ब्लड प्रेशर के मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1500 से अधिक मरीजों ने पंजीकरण कराकर उपचार कराया। सर्दी के कारण संक्रामक रोगों के मरीज घटे तो दिल की बीमारी व सांस के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। जिला अस्पताल में एक माह पूर्व 20 से 50 मरीज सांस की बीमारी होने पर प्रतिदिन आते थे। जबकि अब ऐसे मरीजों की संख्या 200 से अधिक हो गई है।
विज्ञापन
अधिकांश मरीजों को दिल में दर्द व सांस फूलने की समस्या हो रही है। जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. अरुण चौधरी ने बताया कि ठंड में नसें सिकुड़ने लगती हैं। इसकी वजह से सांस के मरीजों की दिक्कतें बढ़ जाती हैं। वहीं ब्लड प्रेशर भी बढ़ जाता है। इसलिए ठंड में खासकर बुजुर्गों व बीमारी से पीड़ित मरीजों को अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
ये हैं लक्षण
- एक तरफ के हाथ-पैर काम न करना।
- सांस लेने में परेशानी होना।
- बोलने में लड़खड़ाहट, सिर में तेज दर्द।
- शरीर के एक तरफ के हिस्से में कमजोरी आना।
- आधे चेहरे या एक तरफ के हाथ-पैर में कमजोरी आना।
ये बरतें सावधानी
- सिर हाथ-पैर अच्छी तरह से ढककर ही बाहर निकलें।
- हार्ट और बीपी के मरीज सुबह घर से बाहर न निकलें।
- नियमित रूप से ब्लड प्रेशर चेक कराते रहें।
अस्पताल में पिछले काफी समय से हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं है। इस संबंध में कई बार शासन से पत्राचार कर नियुक्ति दिलाने की मांग की जा चुकी है। सर्दी के मौसम में हृदय रोग विशेषज्ञ की अधिक आवश्यकता है, लेकिन अभी तक तैनाती न होने पर ऐसे मरीजों को हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी जा रही है। जो संभव होता है, ऐसे मरीजों को उपचार भी देते हैं। - डॉ. सूर्यप्रकाश, सीएमएस जिला अस्पताल।
सर्दी के कारण मुझे काफी परेशानी हो रही है। पेट दर्द, सर्दी, बुखार की दिक्कत है, उसी की दवा लेने के लिए आई हूं। -बिट्टा देवी, मरीज।
गलनभरी सर्दी से बहुत दिक्कत हो गई है। सर्दी के कारण बीमार हो रहे हैं। हाथ पैरों में दर्द की समस्या है, उसी की दवा लेने आया हूं। -रामभरोसी, मरीज।
सर्दी के कारण बच्चे बीमार हो रहे हैं। बच्चों को दवा दिलवाने के लिए आई हूं, ताकि वह जल्दी ठीक हो जाएं। -राजकुमारी, तीमारदार।
बेटी के पेट में दर्द है। उसी को दिखाने के लिए जिला अस्पताल आई हूं। अब ठंड से भी परेशानी ज्यादा बढ़ गई है। -बबीता, तीमारदार।