{"_id":"68f379fca66ed1124d09f140","slug":"shortage-of-queen-victoria-coins-on-dhanteras-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhanteras: चांदी के दाम छू रहे आसमान, बाजार में महारानी विक्टोरिया के सिक्कों की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhanteras: चांदी के दाम छू रहे आसमान, बाजार में महारानी विक्टोरिया के सिक्कों की कमी
Sat, 18 Oct 2025 04:59 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 18 Oct 2025 04:59 PM IST
सार
इस समय बाजार में सिर्फ राजा एडवर्ड और जॉर्ज के समय के सिक्के ही उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत 2250 रुपये प्रति सिक्का तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
शहर के बाजार में मौजूद सिक्के
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस बार धनतेरस पर हाथरस में महारानी विक्टोरिया युग के पुराने सिक्के नहीं मिल रहे हैं। चांदी के भाव में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी के कारण इन सिक्कों की उपलब्धता कम हो गई है। मांग के बावजूद बाजार में इनका स्टॉक नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
सराफा कारोबारियों का कहना है कि इस समय बाजार में सिर्फ राजा एडवर्ड और जॉर्ज के समय के सिक्के ही उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत 2250 रुपये प्रति सिक्का तक पहुंच गई है। वहीं, नए चलन के 10 ग्राम वजनी चांदी के सिक्कों की कीमत भी दो हजार रुपये से ऊपर जा चुकी है। आम उपभोक्ता छोटे सिक्कों की खरीदारी कर रहे हैं। वहीं संग्राहक वर्ग विक्टोरिया के सिक्कों की तलाश में है। सराफा व्यापारी मानते हैं कि अगर चांदी के भाव स्थिर हुए तो पुराने सिक्कों का चलन लौट सकता है।
विज्ञापन
इस साल चांदी के दाम जिस तरह आसमान पर पहुंचे है, उससे स्थिति खराब हो गई है। विक्टोरिया के सिक्के तो बाजार में हैं ही नहीं। पुराने समय के राजाओं के सिक्के ही उपलब्ध हो पा रहे हैं।-आयुष अग्रवाल, सराफ।
विज्ञापन
इस समय विक्टोरिया के सिक्कों की आपूर्ति मांग के अनुसार नहीं हो पा रही है। अन्य प्रकार के पुराने सिक्के उपलब्ध हैं। अब 10 ग्राम के साथ ही पांच ग्राम के सिक्कों की बिक्री अधिक हो गई है।-सुधीर जैन, ज्वेलर्स।