{"_id":"5cdefc4abdec22074909fddc","slug":"sholay-veeru-became-controversial-after-controversy-with-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से विवाद के बाद शराबी बन गया ‘शोले का वीरू’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी से विवाद के बाद शराबी बन गया ‘शोले का वीरू’
Sat, 18 May 2019 12:02 AM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Sat, 18 May 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
हंगामा कर रहे नशेड़ी को उतारता पुलिस कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
हाथरस। स्थानीय वाटर वर्क्स स्थित पानी की टंकी पर शुक्रवार को शोले फिल्म का नजारा दिखाई दिया। वहां पत्नी से विवाद के बाद एक शराबी युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे जैसे तैसे समझा-बुझाकर टंकी से नीचे उतारा।
स्थानीय ढकपुरा रोड निवासी एक युवक का अपनी पत्नी से विवाद हो गया। वह शराब के नशे में धुत था। इसी नशे में वह निकट बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया। उसके बाद वह आत्महत्या की धमकी देने लगा। मौके पर काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।
पुलिस ने सीढ़ियों के जरिए टंकी पर चढ़कर समझा-बुझाकर जैसे तैसे युवक को नीचे उतारा। वह शराब के नशे में था। बाद में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।