{"_id":"5cd47315bdec22074c262235","slug":"shobhitra-of-kshatriya-shiromani-maharana-pratap-derived-from-pompousness","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से निकाली गई क्षत्रिय शिरोमणि महाराणा प्रताप की शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से निकाली गई क्षत्रिय शिरोमणि महाराणा प्रताप की शोभायात्रा
Fri, 10 May 2019 12:11 AM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Fri, 10 May 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
शोभायात्रा का फीता काटकर करते शुभारंभ करते अतिथि।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर शहर में क्षत्रिय शिरोमणि महापुरुष शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। इस शोभायात्रा का शुभारंभ मंडलायुक्त अलीगढ़ मंडल अजयदीप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया।
शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ। शोभायात्रा में शामिल बाइक सवार हाथ में तलवार लिए चल रहे थे। उनका जोश देखने लायक था। वे राजस्थानी पगड़ी पहने शोभायात्रा में नारे लगाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में झांकियां और महापुरुषों के रूप में सजे बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे। शोभायात्रा में 21 झांकियों के अलावा 21 घोडों पर सवार क्षत्रिय समाज के महापुरुषों के स्वरूप के रूप में बच्चे बैठे थे।
कार्यक्रम में सबसे पहले गोशाला परिसर में हवन यज्ञ और पूजन हुआ। उसके बाद शोभायात्रा निकाली गई।
मौकेे पर सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना, क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर सिंह भदौरिया, प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राठौर, अवधेश सिंह, शोभायात्रा अध्यक्ष सुरेंद्रपाल सिंह सेंगर, सतेंद्र सिंह, सत्यपाल सिंह मदनावत, सुमंत किशोर, दिगंबर सिंह, मतेंद्र सिंह, रवि चौहान, योगेंद्र सिंह गहलौत, वीरेश जादौन, प्रताप राघव, नीलम चौहान, देवेश सिसौदिया, विवेकशील राघव, मुकेश चौहान आदि थे। शोभायात्रा का समापन दाऊजी मेला परिसर में हुआ। अंत में महासभा के जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह सभी का आभार व्यक्त किया।