फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Sewage water backing up into homes... floors of 10 houses have caved in.

Hathras News: सीवर से घरों में लौट रहा पानी..10 घरों का फर्श धंसा

Thu, 23 Jul 2026 02:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 23 Jul 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Sewage water backing up into homes... floors of 10 houses have caved in.
आशीर्वाद गार्डन में घर में सीलन आने से धंसा प्लास्टर। संवाद - फोटो : Samvad
शहर की आशीर्वाद गार्डन कॉलोनी में 90 लाख रुपये से बिछाई गई नई सीवर लाइन तीन महीने में लोगों के लिए सिरदर्द बन गई है। निर्माण कार्य में लापरवाही के कारण जलभराव के समय सीवर का पानी घरों में बैक मार रहा है। परिणामस्वरूप करीब 10 घरों का फर्श धंस गया है। पूरी कॉलोनी में दलदल जैसी स्थिति है।
विज्ञापन


नगर पालिका ने 15वें वित्त से मथुरा रोड स्थित इस कॉलोनी में सीवर लाइन बिछाई थी। यह लाइन ओढ़पुरा तिराहा पर मुरसान गेट वाली सीवर लाइन से जोड़ी गई थी। मार्च में यह कार्य पूर्ण हो गया था और मार्च के अंत में ठेकेदार को भुगतान भी किया जा चुका है।
विज्ञापन

केवल तीन महीनों में ही सीवर लाइन ने लोगों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी। कॉलोनी में 90 घर हैं, जिनमें लगभग 500 लोग रहते हैं, जो कि पिछले डेढ़ महीने से सीवर के पानी के बैक मारने से प्रभावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुरसान गेट पर सीवर लाइन के चोक होते ही पानी बैक मारकर लोगों के घरों में पहुंच जाता है। इसके बाद मैनहोल से पानी रिसने लगता है और गली में पानी भर जाता है। इस कारण सड़क क्षतिग्रस्त हो गई और मिट्टी से दलदल में तब्दील हो चुकी है। यहां पैदल व वाहनों से निकलना मुश्किल है।





एक महीने पहले उठा दिए दो-दो फुट मेन हॉल

कॉलोनी के रहने वाले अजय भारद्वाज ने बताया कि सीवर के शुरूआती छोर से 30 मीटर तक अधिक दिक्कत है। बिना बारिश के भी पानी बैक मार रहा है, जिससे साफ है कि ढरकाव उल्टा कर दिया है। इस संबंध में जब शिकायत की तो नगर पालिका ने सीवर लाइन उठाने की बजाए, मेन हॉल दो-दो फुट ऊपर कर दिए। अब सडक़ नीचे है और मेन हॉल ऊंचे हो गए हैं। अजय ने बताया कि इसके बाद भी पानी घरों पहुंच रहा है। लगातार पानी लगने से घर का फर्श बैठ गया है।



फर्श बैठा.. टाइल टूटीं..

शांति शर्मा ने बताया कि जब मकान बनवाया था, तब सीवर लाइन नहीं थी, इसलिए टैंक बनवाए गए थे। लाइन बिछने के बाद इन टैंक को सीवर से जोड़ दिया गया। पानी निकलने के बजाय अब सीवर का गंदा मलबा उलटा टैंक में पहुंच रहा है। टैंक भरने के बाद यह पानी दीवारों में लग रहा है, जिससे प्लास्टर झड़ना शुरू हो गया है। लॉन का फर्श भी धंस गया है, जिससे टाइल टूट गई हैं।




इन लोगों के घरों में भी दिक्कत

इसी तरह कॉलोनी के भगवानदास वार्ष्णेय, ओमप्रकाश शर्मा, चंद्रवीर सिंह, रामवीर सिंह, सुनील शर्मा व पुष्पेंद्र शर्मा के घरों में पानी आने से सीलन, प्लास्टर झड़ने व फर्श धंसने की शिकायत आ रही है।




सीवर की समस्या की जानकारी मिली है। कमी को दिखवाकर जल्द दूर कराया जाएगा।

-रोहित सिंह, ईओ नगर पालिका परिषद हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed