{"_id":"6a14b8f4576c804896051fc3","slug":"several-health-workers-including-the-chc-superintendent-were-found-absent-from-duty-hathras-news-c-56-1-hts1004-149068-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सीएचसी अधीक्षक सहित कई स्वास्थ्य कर्मी ड्यूटी पर नहीं मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सीएचसी अधीक्षक सहित कई स्वास्थ्य कर्मी ड्यूटी पर नहीं मिले
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
सीएचसी व पीएचसी से चिकित्सक व स्टाफ के गैरहाजिर रहने का सिलसिला जारी है। सोमवार को भी सीएमओ के निरीक्षण में सहपऊ ब्लॉक में स्टाफ उपस्थित नहीं मिला। इससे स्वास्थ्य सेवाओं पर सीधा प्रभाव पड़ रहा है। सीएमओ ने साेमवार को सीएचसी सहपऊ के चिकित्सा अधीक्षक सहित कई कर्मचारियों के वेतन पर रोक लगाई गई है। इनका स्पष्टीकरण भी तलब किया है।
सोमवार सुबह 08:36 बजे जब सीएमओ डॉ. राजीव राय सीएचसी सहपऊ पहुंचे। यहां एमओआईसी डॉ. अंकुश सिंह ड्यूटी से नदारद मिले। उपस्थिति पंजिका से पता चला कि चिकित्सक तीन दिन से अस्पताल नहीं आ रहे। इनका वेतन रोकने के साथ स्पष्टीकरण मांगा गया है।
स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सूचिका सहाय, डॉ. पूजा कपूर, स्टाफ नर्स गार्गी, मानव शर्मा, हेमप्रकाश शर्मा, हर्ष अग्निहोत्री, रोहिताश, शिवाकांत पचौरी और आयुष्मान मित्र श्याम सुंदर भी अनुपस्थित मिले। इन सभी का सोमवार का वेतन रोका गया है। ऑपरेशन थिएटर, आयुष्मान भारत कार्यालय और टीबी यूनिट कार्यालय पर ताले मिले।
विज्ञापन
पीएचसी आरती पर फार्मासिस्ट योगेश कुमार अनुपस्थित मिले। मुरसान ब्लॉक की चंदपा पीएचसी तैनात मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार वर्मा और एएनएम शिवांगी ड्यूटी से नदारद मिले। सीएमओ ने इनका भी वेतन रोका है।