फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   seven thousand students absent in Hathras district in UP Board Exam

यूपी बोर्ड परीक्षा ः  जिले में पहले ही दिन सात हजार ने छोड़ा मैदान 

Wed, 07 Feb 2018 12:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Wed, 07 Feb 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
seven thousand students absent in Hathras district in UP Board Exam
परीक्षा देने के बाद परीक्षा केंद्र से बाहर निकलती छात्राएं। - फोटो : amar ujala
यूपी बोर्ड परीक्षा का महाकुंभ मंगलवार से शुरू हो गया। मंगलवार को पहले दिन जिले के 98 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में हुई हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा बेहद सख्ती के बीच संपन्न हुई। जिला प्रशासन के नकल रोकने के इंतजाम भी यहां प्रभावी दिखाई दिए। अधिकांश केंद्रों पर परीक्षा के दौरान सन्नाटा पसरा रहा। पहले ही दिन ही हाईस्कूल के 1226 और इंटर के 5733 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। 
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह की पाली में हाईस्कूल की गृह विज्ञान की परीक्षा में कुल 7446 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 6220 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 1226 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। इसके अलावा सुबह साढ़े सात बजे से ही इंटरमीडिएट की हिंदी के प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। इस परीक्षा में कुल 3084 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 498 अनुपस्थित रहे। 

विज्ञापन


दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से हुई इंटरमीडिएट की सामान्य हिंदी के प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा में कुल 27073 परीक्षार्थियों में से 21838 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 5235 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। परीक्षा के दौरान सचल दल और प्रशासनिक अधिकारी परीक्षा केंद्रों का जायजा लेते रहे। परीक्षा केंद्रों के अंदर आंतरिक और बाहरी सचल दलों ने भी परीक्षार्थियों की तलाशी ली। केंद्रों के बाहर पुलिस कर्मी भी तैनात रहे। कई केंद्रों के बाहर जुटे लोगों को परीक्षा केंद्र से दूर रहने की सख्त चेतावनी दी गई। इससे नकल माफियाओं के मंसूबे भी ध्वस्त हो गए। परीक्षा केंद्रों के अंदर बोल बोलकर नकल कराने की परंपरा भी अधिक कारगर साबित नहीं हो सकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब हो कि अबकी बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 64475 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमें हाईस्कूल के कुल परीक्षार्थियों की संख्या 33813 और इंटरमीडिएट के कुल परीक्षार्थियों की संख्या 30662 है। सभी क्रेंद्रों पर 98 केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती की गई है। 42 पर्यवेक्षक और तीन हजार कक्ष निरीक्षक, 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 72 स्टैटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। निरीक्षण के लिए छह सचल दल भी बनाए गए हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed