{"_id":"643c3b94b919e9cbe30baf09","slug":"seven-people-seriously-injured-in-van-and-tempo-collision-sikandhra-rahu-news-c-2-1-94215-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: वैन और टेंपो की भिड़ंत, सात लोग गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: वैन और टेंपो की भिड़ंत, सात लोग गंभीर घायल
Sun, 16 Apr 2023 11:46 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Sun, 16 Apr 2023 11:46 PM IST
सार
एक मारुति वैन सिकंदराराऊ से हाथरस जा रही थी। जैसे ही वैन थाना हसायन क्षेत्र के गांव रजापुर के समीप पहुंची। तभी सामने से आ रहे एक टाटा मैजिक टेंपो से इसकी भिड़ंत हो गई। दोनों वाहनों में सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सिकंदराराऊ में टेंपो से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त मारूति वैन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस रोड स्थित गांव रजापुर के निकट रविवार को मारुति वैन व टाटा मैजिक टेंपो की टक्कर हो गई। हादसे में एक बालिका सहित सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। सवार लोगों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। चिकित्सकों ने दो लोगों को हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
रविवार की सुबह एक मारुति वैन सिकंदराराऊ से हाथरस जा रही थी। जैसे ही वैन थाना हसायन क्षेत्र के गांव रजापुर के समीप पहुंची। तभी सामने से आ रहे एक टाटा मैजिक टेंपो से इसकी भिड़ंत हो गई। दोनों वाहनों में सवार सोनपाल पुत्र रेवती सिंह, पिंकी पत्नी दिनेश निवासी गांव तरफरा जिला हाथरस, ऊषा देवी पत्नी अनिल कुमार, चार वर्षीय ज्योति पुत्री अनिल कुमार निवासी गांव बस्तोई थाना हसायन, सत्यपाल पुत्र राजवीर सिंह निवासी गांव भरतपुर थाना हसायन, भूदेव सिंह पुत्र उमराव सिंह निवासी गांव टोंगलपुर थाना सिकंदराराऊ, रनवीर सिंह पुत्र भरत सिंह निवासी रमनपुर हाथरस गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में दोनों वाहनो के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
वाहनों में सवार लोग मदद के लिए चीख-पुकार करने लगे। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई। वाहनों में फंसे लोगों को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया और सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद ऊषा देवी व भूदेव सिंह को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन