{"_id":"6450015635880892e9055819","slug":"seven-people-injured-in-two-car-collision-hathras-news-c-2-1-ali1027-107025-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: दो कारों की भिड़ंत में सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: दो कारों की भिड़ंत में सात लोग घायल
Mon, 01 May 2023 11:43 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Mon, 01 May 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के संटीकरा मोड़ के नजदीक सोमवार को देर रात्रि अलीगढ़-आगरा राजमार्ग पर दो कारों की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। दोनों कारों में सवार सात लोग घायल हो गए।
फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांव बिदारका निवासी लोग अपनी रिश्तेदारी में हाथरस मारुति ब्रेजा कार से एक विवाह समारोह में शामिल होने आए थे। वह जैसे ही कार संटीकरा मोड़ के निकट पहुंची, तभी हाथरस की तरफ से आ रही महिंद्रा कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी। दूसरी कार बुलंदशहर जिले से आ रही थी। मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों की मदद से घायलों को दोनों गाड़ियों से बाहर निकाला गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया।
मारुति ब्रेजा कार में सवार शिकोहाबाद के विदारका निवासी 30 वर्षीय नरेश पुत्र श्रीपाल सिंह और उनकी 26 वर्षीय पत्नी जूली एवं दो साल का बेटा अगत्स्य, 26 वर्षीय चचेरा भाई गौरव और नौशहरा निवासी ज्योति पत्नी प्रदीप के साथ प्रियंका पुत्री चोखेलाल घायल हो गए। महिंद्रा कार में सवार दिलीप पुत्र राजेंद्र निवासी गांव उदयपुर जिला बुलंदशहर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली चंदपा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया। आरपीओ राजमार्ग 93 भाव सिंह फौजी ने क्रेन की मदद से वाहनों को हाईवे से दूर कर पुलिस की सहायता से आवागमन को सुचारु कराया।