फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Seven people injured in road accidents in Hathras

Hathras News: अलग-अलग सड़क हादसों में सात लोग घायल, भेजे जिला अस्पताल

Sun, 14 Jan 2024 07:51 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 14 Jan 2024 07:51 PM IST
सार

हाथरस में बिजली कॉटन मिल के निकट उसकी बाइक ई-रिक्शा से टकरा गई। अलीगढ़ रोड पर मडराक के निकट बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी। अलग-अलग सड़क हादसों में सात लोग घायल हो गये।

विज्ञापन
Seven people injured in road accidents in Hathras
सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

हाथरस जिले में 14 जनवरी को अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में सात लोग घायल हो गए। सातों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उनका उपचार किया। हालत में सुधार होने पर चिकित्सक ने उन्हें घर भेज दिया।

विज्ञापन


सत्यप्रकाश पुत्र जयकिशोर निवासी सुरंगपुरा थाना हाथरस गेट अपनी पत्नी और बेटे के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। बिजली कॉटन मिल के निकट उसकी बाइक ई-रिक्शा से टकरा गई। हादसे में सत्यप्रकाश उसकी पत्नी कांति व बेटा अंशुल घायल हो गए। इधर, साइकिल सवार राजकुमार पुत्र किरोरीलाल निवासी सहजपुरा थाना सासनी को अलीगढ़ रोड पर मडराक के निकट बाइक ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गए। 
विज्ञापन


अन्य सड़क हादसों में सत्यवीर शर्मा पुत्र धर्मवीर निवासी गंगचौली थाना हाथरस जंक्शन, सुरेश चंद्र पुत्र ओमप्रकाश निवासी कोटा थाना मुरसान, फुकरान पुत्र जैनुद्दीन निवासी इगलास अड्डा थाना हाथरस गेट घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed