{"_id":"5f2aeef58ebc3e3c9f336e41","slug":"seven-including-a-si-report-got-positive-hathras-news-ali2404676118","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक एसआई सहित सात लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक एसआई सहित सात लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस-सिकंदारराऊ।
जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। अब सात और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें कानपुर में तैनात एक पुलिस उपनिरीक्षक भी शामिल है। शहर के चामड़ गेट निवासी एक व्यवसाई कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं शहर में ही आगरा रोड स्थित एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति भी कोरोना संक्रमित मिला है।
सिकंदराराऊ कस्बे में मोहल्ला नौरंगाबाद पूर्वी निवासी एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। उसका सीएचसी पर ही टेस्ट हुआ था। वहीं मोहल्ला नोखेल का भी एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। हसायन क्षेत्र के नगला गुलाबी निवासी एक एक एसआई की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वह कानपुर में तैनात है। वहीं हसायन क्षेत्र में ही एक महिला व बच्चा भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। इन सभी के परिजनों को क्वारंटीन किया गया है।