फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Security questions in banks on fire hathras

अग्निकांड से बैंकों में सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

Tue, 18 Jul 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Tue, 18 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
Security questions in banks on fire hathras
आग - फोटो : Amar Ujala
स्टेट बैंक की लाड़पुर शाखा में हुए अग्निकांड ने एक बार फिर बैंकों में अग्नि सुरक्षा के इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल यह है कि क्या वाकई जिले के बैंक इस तरह के अग्निकांड से निपटने के लिए तैयार हैं। क्या उनमें मौजूद अग्नि सुरक्षा के साधन महज दिखावटी हैं।
विज्ञापन


बैंकों के प्रबंधन के अलावा जिला प्रशासन को भी इन सवालों के जवाब तलाशकर इन खामियों को दूर कराने पर ध्यान देना होगा, वरना भविष्य में इस तरह के अग्निकांड की पुनरावृत्ति से इंकार नहीं किया  जा सकता।
विज्ञापन


जिले की किसी भी बैंक शाखा में इस तरह के अग्निकांड का मतलब है वहां मौजूद ग्राहकों की जमा पूंजी और उनके बेशकीमती डाटा को जबर्दस्त नुकसान पहुंचना।    लिहाजा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए बैंकों       को अग्निसुरक्षा के लिहाज से पूरी तरह फिट रखना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के ज्यादातर बैंकों में अग्नि सुरक्षा के नाम पर उपकरण तो हैं, लेकिन ये उपकरण दिखावटी ज्यादा हैं या फिर बैंक का स्टाफ इन्हें सही से चलाना भी नहीं जानता। यही वजह है कि लाड़पुर एसबीआई की शाखा में हुए अग्निकांड में नुकसान ज्यादा हो गया। यह बात भी साबित हो गई कि प्रशासन और अग्निशमन विभाग ने लंबे समय से बैंकों में अग्नि सुरक्षा के इंतजामों को नहीं परखा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed