फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   SDM said he had asked the police to take action against the illegal market.

Hathras News: एसडीएम बोले अवैध बाजार पर कार्रवाई के लिए पुलिस को कहा

Sun, 11 Jan 2026 01:49 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
SDM said he had asked the police to take action against the illegal market.
नगर के मोहल्ला रोशनगंज स्थित सहकारी क्रय-विक्रय समिति एवं सहकारी बैंक के परिसर में अवैध रूप से शनिवार को साप्ताहिक बाजार का आयोजन किया जा रहा है। एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि प्रशासनिक स्तर पर इस बाजार की कोई अनुमति नहीं ली गई है। यह पूर्ण रूप से गैरकानूनी है। कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

बता दें कि बीते दो माह से रोशनगंज की सहकारी क्रय-विक्रय समिति के परिसर में कुछ लोगों द्वारा बिना किसी प्रशासनिक अनुमति के शनिवार साप्ताहिक बाजार का आयोजन किया जा रहा है। इसमें रोजमर्रा के सामान के अतिरिक्त गर्म कपड़े आदि की बिक्री की जा रही है। बाजार सुबह 10:00 से शाम 6:00 बजे तक चलता है। जगह बहुत कम होने के कारण अक्सर तू-तू मैं-मैं तथा मारपीट की नौबत आ रही है। शनिवार को महिलाओं के दो गुटों में झगड़ा हुआ था। आसपास के दुकानदारों का कहना है कि बिना अनुमति के लग रहे बाजार की जांच कर कार्रवाई कराई जाए। इसके बाद एसडीएम ने कार्रवाई के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed