फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   scuffle with the Muzaffarnagar police

Hathras: युवक को पकड़ने आई मुजफ्फरनगर पुलिस से हुई धक्का-मुक्की, ग्रामीणों ने किया विरोध

Thu, 06 Feb 2025 11:43 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 06 Feb 2025 11:43 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर पुलिस गांव टिमरली निवासी मोहित को ठगी के मामले में पकड़ने के लिए पहुंची थी। मोहित के परिजनों का आरोप है कि कुछ सादा कपड़े पहने लोग और कुछ पुलिसकर्मी उनके घर की छत से आंगन में कूद गए और कुछ पुलिसकर्मी घर के दरवाजे से जबरन भीतर घुस गए।

विज्ञापन
scuffle with the Muzaffarnagar police
मुरसान कोतवाली में ग्रामीणों को समझाती मुजफ्फरनगर पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस में मुरसान क्षेत्र के गांव टिमरली में एक युवक ठगी के मामले में पकड़ने आई मुजफ्फरनगर पुलिस के साथ ग्रामीणों की धक्का-मुक्की हो गई, जिससे गांव में अच्छा-खासा हंगामा खड़ा हो गया। मौके पर पहुंची मुरसान पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया, जिसके बाद मुजफ्फरनगर पुलिस युवक को अपने साथ ले जा सकी।

विज्ञापन

 
मुजफ्फरनगर पुलिस 5 फरवरी की रात करीब साढ़े नौ बजे गांव टिमरली निवासी मोहित को ठगी के मामले में पकड़ने के लिए पहुंची थी। मोहित के परिजनों का आरोप है कि कुछ सादा कपड़े पहने लोग और कुछ पुलिसकर्मी उनके घर की छत से आंगन में कूद गए और कुछ पुलिसकर्मी घर के दरवाजे से जबरन भीतर घुस गए। आरोप है कि पुलिस परिवार के लोगों से अभद्र व्यवहार करते हुए मोहित को खींचकर ले जाने लगी। 
विज्ञापन


जब परिजनों ने पुलिस से मोहित को पकड़ने की वजह पूछी तो पुलिस ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इस दौरान परिवार के लोगों से पुलिस की नोकझोंक होने लगी। हंगामा होते देख बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और पुलिस के व्यवहार का विरोध करने लगे। इस दौरान लोगों की पुलिस से धक्का मुक्की हो गई। मौके पर मुरसान पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद ग्रामीण मुरसान कोतवाली पहुंच गए। वहां उन्हें मुजफ्फरनगर पुलिस ने बताया कि ठगी के एक मामले में पूछताछ के लिए मोहित को मुजफ्फरनगर ले जाया जा रहा है। सीओ सादाबाद हिमांशु माथुर का कहना है कि धोखाधड़ी के मामले में मुजफ्फरनगर पुलिस युवक को लेने आई थी। वहां धक्का-मुक्की जैसी कोई घटना नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed