फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   scorching heat made everyone miserable in Hathras

Hathras Weather: दो डिग्री चढ़ा पारा, भीषण गर्मी ने किया बेहाल, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

Fri, 21 Jun 2024 11:04 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 21 Jun 2024 11:04 PM IST
सार

सुबह से ही लोग पसीना-पसीना होने लगे। दिन चढ़ते-चढ़ते सूरज ने तपिश बढ़ानी शुरू कर दी। दोपहर 12 बजे के बाद तेज धूप और गर्म हवाओं की मार बेहाल करने लगी। लोग कूलर और एसी के साए से हटने की हिम्मत नहीं जुटा सके। सड़कों पर आवाजाही कम रही। लोग बेहद जरूरी काम होने पर ही घरों से निकले।

विज्ञापन
scorching heat made everyone miserable in Hathras
धूप से बचने के लिए दुपट्टा ओढ़कर जातीं किशोरी - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस में 21 जून को तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। तेज धूप और लू के थपेड़ों से लोगों का हाल बेहाल रहा। मौसम विभाग ने अगले दो दिन आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई है। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री व अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन


20 जून को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 21 जून को यह दो डिग्री बढ़कर 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सुबह से ही लोग पसीना-पसीना होने लगे। दिन चढ़ते-चढ़ते सूरज ने तपिश बढ़ानी शुरू कर दी। दोपहर 12 बजे के बाद तेज धूप और गर्म हवाओं की मार बेहाल करने लगी। 
विज्ञापन


लोग कूलर और एसी के साए से हटने की हिम्मत नहीं जुटा सके। सड़कों पर आवाजाही कम रही। लोग बेहद जरूरी काम होने पर ही घरों से निकले। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और दुकानदार हाथ पर हाथ रखकर बैठे रहे। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसआर सिंह का कहना है कि अगले दो दिन आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed