फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   School uniforms for Agra, Meerut, and Bareilly are being manufactured in Hathras.

Hathras News: हाथरस में बन रही आगरा, मेरठ, बरेली के स्कूलों की यूनिफॉर्म

Tue, 14 Apr 2026 02:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 14 Apr 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
School uniforms for Agra, Meerut, and Bareilly are being manufactured in Hathras.
शहर की एक फैक्टरी में निजी स्कूलों की यूनिफॉर्म तैयार करते कारीगर। संवाद - फोटो : Samvad
जिले का रेडीमेड गारमेंट्स कारोबार अब तेजी से विस्तार ले रहा है। यहां के कारोबारी आगरा, मेरठ और बरेली जैसे बड़े शहरों के निजी स्कूलों की यूनिफॉर्म तैयार कर रहे हैं। इससे स्थानीय उद्योग को नई पहचान मिल रही है और रोजगार के अवसर भी बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन




शहर में करीब 10 छोटी-बड़ी फैक्टरियों में स्कूली यूनिफॉर्म बड़े स्तर पर तैयार की जा रही है। कारोबारी कम लागत में अच्छी गुणवत्ता की यूनिफॉर्म तैयार कर रहे हैं। इस कारण बाहरी जिलों के स्कूल प्रबंधन यहां से ऑर्डर देना पसंद कर रहे हैं। यूनिफॉर्म तैयार करने के बढ़ते काम से स्थानीय स्तर पर कारीगरों, सिलाई-कढ़ाई करने वाले श्रमिकों और अन्य सहयोगी कामगारों को भी रोजगार मिल रहा है।
विज्ञापन




इससे क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों में भी तेजी आई है। कारोबारियों का कहना है कि यदि इसी तरह ऑर्डर मिलते रहे तो आने वाले समय में हाथरस गारमेंट्स कारोबार के क्षेत्र में एक मजबूत केंद्र के रूप में उभर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन







हम लोग अन्य शहरों की तुलना में कम लागत में यूनिफॉर्म तैयार कर रहे हैं। यही वजह है कि आगरा, मेरठ और बरेली के कई स्कूलों से हमें लगातार ऑर्डर मिल रहे हैं।

-पंकज अग्रवाल, यूनिफॉर्म बनाने वाले कारोबारी।







पहले हमारा काम सीमित था, लेकिन अब बाहर के जिलों से भी ऑर्डर आने लगे हैं। इससे हमारे काम में बढ़ोतरी हुई है और कारीगरों को भी रोजगार मिल रहा है। हमारी बनाई यूनिफॉर्म पसंद आ रही है।
-जितेंद्र कुमार शर्मा, यूनिफॉर्म बनाने वाले कारोबारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed