{"_id":"59f227e54f1c1b69678b7805","slug":"school-found-illegal-in-adalpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"एदलपुर में अवैध रूप से चलता मिला स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एदलपुर में अवैध रूप से चलता मिला स्कूल
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।
Updated Thu, 26 Oct 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
school
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के ग्राम एदलपुर में अवैध रूप से एक कोचिंग सेंटर चलने की सूचना पर खंड शिक्षा अधिकारी जितेंद्र सिंह ने एबीआरसी रनधीर सिंह व राकेश कुमार आदि के साथ छापा मारा तो वहां एक घर के अंदर 200 से अधिक बच्चे मिले। सभी बच्चे कक्षा पांच व छह के थे। खंड शिक्षा अधिकारी व उनकी टीम के पहुंचने की भनक लगते ही स्कूल संचालक बच्चों को लेटाकर तथा उन्हें किसी को कुछ न बताने की हिदायत देकर मौके से भाग खड़ा हुआ।
खंड शिक्षा अधिकारी जितेंद्र सिंह के मुताबिक मौके पर मौजूद उक्त स्कूल का एक कर्मचारी मिला जो विकलांग होने के कारण भाग नहीं पाया था। उक्त कर्मचारी ने जब संचालक से फोन पर बात कराई तो संचालक ने उन्हें बताया कि वह तो नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को पढ़ा रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी के अनुसार अवैध रूप से स्कूल का संचालन करने वाले व्यक्ति के पास कोचिंग का कोई रजिस्ट्रेशन भी नहीं हैं तथा पूरे प्रकरण की रिपोर्ट उनके द्वारा कार्रवाई के लिए बीएसए को भेज दी गई है।