{"_id":"6053a7eb8ebc3e59220c5e0e","slug":"school-condition-will-reform-by-operation-kayakalp-hathras-news-ali2589694128","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपरेशन कायाकल्प से सुधरेगी प्राइमरी स्कूल की दशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपरेशन कायाकल्प से सुधरेगी प्राइमरी स्कूल की दशा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
नगर पालिका परिषद हाथरस द्वारा लाल डिग्गी स्थित प्राइमरी पाठशाला को मॉडर्न स्कूल में बदलने का निर्णय लिया गया है। बृहस्पतिवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ इस कार्य का शिलान्यास पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा ने किया। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि शासन की नीति के अनुरूप नगर की सबसे पुराने प्राइमरी पाठशाला लाल डिग्गी को मॉडर्न स्कूल में परिवर्तित किया जाएगा।
ऑपरेशन कायाकल्प के तहत इस विद्यालय का चयन जिलाधिकारी की अनुमति से किया गया हैं। कार्य पूरा होने के पश्चात इस विद्यालय का भवन बहुत ही खूबसूरत हो जाएगा। शिलान्यास के समय विद्यालय के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य दिनेश दीक्षित ने कहा कि पालिका परिषद द्वारा इस विद्यालय को मॉडर्न स्कूल में बदलने जाने का निर्णय सराहनीय है। इस कार्य के लिए पालिका अध्यक्ष व जिलाधिकारी की जितनी प्रशंसा की जाए, वह कम है।
दीक्षित ने बताया कि विद्यालय भवन काफी पुराना है। ऑपरेशन कायाकल्प के तहत इस विद्यालय की दशा बदल जाएगी। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष के साथ अधिशासी अधिकारी डॉ. विवेकानंद, अवर अभियंता एमसी शर्मा, सहायक अभियंता डंबर सिंह, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक संदीप भार्गव, रामबहादुर, बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी व स्कूल के शिक्षक आदि मौजूद थे।