{"_id":"6a481f53fed454f12c07d2a9","slug":"school-chalo-abhiyan-back-to-school-campaign-enrollment-down-by-7500-compared-to-last-year-hathras-news-c-56-1-sali1016-150834-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: स्कूल चलो अभियान...पिछले साल से साढ़े सात हजार घटे नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: स्कूल चलो अभियान...पिछले साल से साढ़े सात हजार घटे नामांकन
Sat, 04 Jul 2026 02:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 04 Jul 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
संविलियन विद्यालय भोजपुर खेतसी में पढ़ते बच्चे। संवाद
- फोटो : Samvad
जिले के बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में नामांकन की स्थिति चिंताजनक है। पिछले साल की अपेक्षा इस बार साढ़े सात हजार नामांकन कम हुए हैं। पिछले साल 27094 नामांकन हुए थे, जबकि इस साल अब तक 19,517 बच्चों का ही नामांकन हो सका है।
यह आंकड़े न केवल स्कूल चलो अभियान पर सवाल खड़े कर रहे हैं, बल्कि बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों से अभिभावकों का मोह भंग होने की गवाही दे रहे हैं। अब विभाग स्कूल अभियान के दूसरे चरण में आंकड़ों के इस अंतर को कम करने के प्रयास में जुटा है।
सत्र 2025-26 में कई ब्लॉकों में नए दाखिलों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सादाबाद ब्लॉक में जहां पिछले वर्ष 3,240 बच्चों के नामांकन हुए थे, जो इस बार यह घटकर 1,536 रह गए हैं, जो आधे से भी कम है। मुरसान ब्लॉक में नामांकन 3,632 से गिरकर 2,108 और हसायन में 3,397 से घटकर 2,433 रह गए हैं।
विज्ञापन
हाथरस ब्लॉक में भी स्थिति बेहतर नहीं रही, जहां 3,476 से घटकर 2,624 नामांकन हुए हैं। सासनी में 4,337 से गिरकर 3,282, सहपऊ में 2,691 से 2,434 और सिकंदराराऊ में 2,629 से घटकर 2,029 नामांकन रह गए हैं। नगर क्षेत्रों में भी नामांकन में गिरावट देखी गई है।
-- -- -
ब्लॉकों में पंजीकरण की गिरावट पर एक नजर
ब्लॉक/टाउन नाम-- पंजीकरण (सत्र 2025-26) -- पंजीकरण (सत्र 2026-27)-- स्थिति
सादाबाद-- 3,240 --
1,536--
1,704 बच्चे कम
मुरसान-- 3,632 --
2,108--
1,524 बच्चे कम
हाथरस--
3,476--
2,624--
852 बच्चे कम
सासनी--
4,337--
3,282--
1,055 बच्चे कम
हसायन-- 3,397 -- 2,433 -- 964 बच्चे कम
कुल जिला योग-- 27,094 -- 19,517-- 7,577 बच्चों की गिरावट
-- -- -
बच्चों के नामांकन बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हेँ। दूसरे चरण में प्रवेश की गति को बढ़ाया जाएगा। सभी संबंधित अधिकारियों व प्रधानाध्यापकों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
-रणवीर सिंह, बीएसए।
विज्ञापन
यह आंकड़े न केवल स्कूल चलो अभियान पर सवाल खड़े कर रहे हैं, बल्कि बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों से अभिभावकों का मोह भंग होने की गवाही दे रहे हैं। अब विभाग स्कूल अभियान के दूसरे चरण में आंकड़ों के इस अंतर को कम करने के प्रयास में जुटा है।
विज्ञापन
सत्र 2025-26 में कई ब्लॉकों में नए दाखिलों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सादाबाद ब्लॉक में जहां पिछले वर्ष 3,240 बच्चों के नामांकन हुए थे, जो इस बार यह घटकर 1,536 रह गए हैं, जो आधे से भी कम है। मुरसान ब्लॉक में नामांकन 3,632 से गिरकर 2,108 और हसायन में 3,397 से घटकर 2,433 रह गए हैं।
विज्ञापन
हाथरस ब्लॉक में भी स्थिति बेहतर नहीं रही, जहां 3,476 से घटकर 2,624 नामांकन हुए हैं। सासनी में 4,337 से गिरकर 3,282, सहपऊ में 2,691 से 2,434 और सिकंदराराऊ में 2,629 से घटकर 2,029 नामांकन रह गए हैं। नगर क्षेत्रों में भी नामांकन में गिरावट देखी गई है।
ब्लॉकों में पंजीकरण की गिरावट पर एक नजर
ब्लॉक/टाउन नाम
सादाबाद
1,536
1,704 बच्चे कम
मुरसान
2,108
1,524 बच्चे कम
हाथरस
3,476
2,624
852 बच्चे कम
सासनी
4,337
3,282
1,055 बच्चे कम
हसायन
कुल जिला योग
बच्चों के नामांकन बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हेँ। दूसरे चरण में प्रवेश की गति को बढ़ाया जाएगा। सभी संबंधित अधिकारियों व प्रधानाध्यापकों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
-रणवीर सिंह, बीएसए।