{"_id":"5b5a0faf4f1c1b07788b62d4","slug":"scam-in-upgrading-pumping-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंपिंग स्टेशन के अपग्रेडेशन में घोटाला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंपिंग स्टेशन के अपग्रेडेशन में घोटाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
Updated Thu, 26 Jul 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
मुरसान गेट स्थित पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण करते चेयरमेन आशीष शर्मा ।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में जल निकासी के लिए जो तकनीकि कार्य बेहद घटिया स्तर के हुए हैं। काफी धनराशि का इन कामों के नाम पर गबन कर लिया गया। इस बाबत नगर पालिका के ईओ ने कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम को पत्र लिखा है।
गुरुवार को जब नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा व ईओ स्वदेश आर्य मुरसान गेट पंपिंग स्टेशन पहुंचे तो वहां पंप खराब था। जब इस बारे में जानकारी पर पता चला कि 14वें वित्त आयोग से प्राप्त निधि से मुरसान गेट सीवेज पंपिंग स्टेशन के अपग्रेडेशन का काम परियोजना प्रबंधक सी एंड डीएस नलकूप विंग उप्र जल निगम गाजियाबाद द्वारा कराया गया था। 1 करोड़ 21 लाख रुपये से यह निर्माण कराया गया था। इस पंपिंग स्टेशन ने काम ही करना बंद कर दिया है। तकनीकि खामी दूर करने के लिए नगर पालिका के अवर अभियंता ने संस्था को पत्र भी लिखे लेकिन खामी ठीक ही नहीं कराई गई।
नगर पालिकाध्यक्ष व ईओ ने बताया कि उक्त संस्था ने पंपिंग स्टेशन के अपग्रेडेशन घोटाला किया है। सरकारी धन का दुरुपयोग कर नगरपालिका को आर्थिक क्षति पहुंचाई है। संस्था और इस घोटाले में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की कराई जाएगी। इस संबंध में एई की तकनीकि आख्या के साथ डीएम को पत्र भेजा है।