{"_id":"6a95a45a87e469cfc005e4dc","slug":"sathiya-youth-dies-in-mathura-accident-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा हादसा: सठिया के युवक की मौत, छह अन्य भी गंभीर घायल, गांव में हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा हादसा: सठिया के युवक की मौत, छह अन्य भी गंभीर घायल, गांव में हुआ अंतिम संस्कार
Mon, 31 Aug 2026 09:27 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 31 Aug 2026 09:27 PM IST
सार
माधौ व अन्य लोग पिकअप गाड़ी से काम के लिए अलवर (राजस्थान) जा रहे थे। मथुरा के कोसी कला के समीप पिकअप गाड़ी सड़क दुर्घटनाग्रस्त हो गई। माधौ की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
मृतक माधौ
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
30 अगस्त देर रात मथुरा के कोसी कला के पास सड़क हादसे में कोतवाली क्षेत्र के सठिया गांव निवासी माधौ (35) पुत्र रामबाबू सिंह की मौत हो गई। उसके साथ मौजूद छह अन्य लोग भी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन
सासनी थाना पुलिस के अनुसार सठिया गांव निवासी माधौ सहित गुड्डू निवासी खेरिया थाना हाथरस जंक्शन, रवि और पुष्पेंद्र निवासी हडौली, संजय निवासी ततारपुर सासनी व अजय निवासी उसवा थाना सासनी और गौरव निवासी चंदफरी कोतवाली इगलास जनपद अलीगढ़ के साथ पिकअप गाड़ी से काम के लिए अलवर (राजस्थान) जा रहे थे। हडौली का ठेकेदार सभी को अपने साथ काम के लिए ले जा रहा था।
विज्ञापन
रामबाबू सिंह के अनुसार उनका बेटा रविवार की सुबह करीब नौ बजे घर से निकला था। मथुरा के कोसी कला के समीप पिकअप गाड़ी सड़क दुर्घटनाग्रस्त हो गई। माधौ की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार जारी है। घायल संजय को परिजन निजी अस्पताल ले गए हैं। माधौ अपने पीछे दो पत्नियों राजकुमारी और उषा देवी सहित तीन पुत्र और एक पुत्री को रोता छोड़ गए हैं। सोमवार को सठिया गांव में उनके शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन