संगीत सम्मेलन में सारा खान व मरियम ने मचाया धमाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेला श्री दाऊजी महाराज में जब भी संगीत सम्मेलन होता है लाखों की भीड़ कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही मेला पंडाल में पहुंच जाती है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को हर बार पसीना बहाना पड़ता है। गुरुवार की देर रात तक ऐसा ही हुआ और हंगामा के कारण कार्यक्रम को समय से पहले बंद करा दिया गया।
फिल्म अभिनेत्री सारा खान व मरियम जकारिया जब मंच पर प्रस्तुति देने आईं तो भीड़ बेकाबू हो गई। खूब हो हल्ला हुआ। सबसे पहले ग्रुप कलाकारों ने गणेश वंदना की। संगीत सम्मेलन में एमजे-5 ग्रुप कलाकारों ने क्या लगती है हाय रब्बा, हो गया है तुझको तो प्यार सजना गानों पर डांस कर धमाल मचाया। अभिनेत्री सारा खान ने दीवानी मस्तानी हो गई, परदे पर ब्रेकिंग न्यूज, हाय रे मेरा घांघरा, कुंदी मत खड़काओ राजा.., मैं लवली हो गई यार, सहित कई गानों पर डांस कर दर्शकों का मनोरंजन किया।
अभिनेत्री मरियम जकारिया ने मैं नागिन डांस नचना, पल्लू के नीचे छिपा के रखा उठा लूं तो हंगामा हो, लैला मैं लैला... सहित काफी गानों पर डांस कर धमाल मचाया। हरियाणवी कलाकार अंजली राघव ने तेरे सैंडलों ने बाघ मचायी जगायी सारी रात भाभी री, संइयां बाइयां से मत मारे जोर गाने सहित कई गानों पर डांस किया। गायकार अर्शप्रीत कौर ने पानी दा रंग देखकर, दिल मेरा मुफ्त काके, ए जुगनी जी सुनाया तो भीड़ बेकाबू हो गई। गायकार मदन शुक्ला ने जग घूमया थारे जैसा न कोई, मुस्कुराने की वजह तुम हो, मेरे सपनों की रानी कब आएगी तू, आयी न खबर कोई मेरे यार की, गुलाबी आंखें जो तेरी देखी शराबी ये दिल हो गया सहित कई गाने गाए।