फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Sanitation workers burnt effigies of Nagar Panchayat Chairman and EO

Hathras News: सफाई कर्मचारियों ने फूंके नगर पंचायत चेयरमैन और ईओ के पुतले, हड़ताल से लगे गंदगी के ढेर

Sun, 11 Feb 2024 05:53 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 11 Feb 2024 05:53 PM IST
सार

सासनी में आक्रोशित सफाई कर्मचारियों ने नगर पंचायत कार्यालय पर ईओ एवं चेयरमैन का पुतला फूंका। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से कस्बे की सफाई व्यवस्था चौपट हो गई। कस्बे के 12 वॉर्ड, बाजारों और चौराहों पर गंदगी के जगह-जगह ढेर लग गए।

विज्ञापन
Sanitation workers burnt effigies of Nagar Panchayat Chairman and EO
नगर पंचायत चेयरमैन और ईओ का पुतला फूंकते सफाई कर्मचारी - फोटो : संवाद

विस्तार

17 सूत्रीय मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने सासनी नगर पंचायत के चेयरमैन और ईओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनके पुतले फूंके। कर्मचारियों की हड़ताल से कस्बे में गंदगी के ढेर लग गए।

विज्ञापन

विज्ञापन

11 फरवरी को सासनी में आक्रोशित सफाई कर्मचारियों ने नगर पंचायत कार्यालय पर ईओ एवं चेयरमैन का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से कस्बे की सफाई व्यवस्था चौपट हो गई। कस्बे के 12 वॉर्ड, बाजारों और चौराहों पर गंदगी के जगह-जगह ढेर लग गए। लोगों को गंदगी में होकर निकलने पर मजबूर होना पड़ा। सफाई कर्मचारियों की मांग को सुनने के लिए कोई भी तैयार नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गंदगी का ढेर
17 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों में गुस्सा फूट गया और उन्होंने नगर पंचायत चेयरमैन राजीव वार्ष्णेय व ईओ सुरेश कुमार का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। अधिकारियों ने भी सफाई कर्मचारियों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन पर अड़े रहे। 

इस दौरान अशोक चौहान, प्रदीप कुमार, कमल सिंह, आलोक चौहान, दयाचंद्र शेखर, मनोज कुमार, कुलदीप, हरीशंकर, दिनेश,आकाश, गीता देवी, बंटी दिलेर, दिनेश चौहान, मंजू देवी, ताराचंद, हरिशंकर, राजेश बेनीवाल, चंद्रभानु, शारदा देवी, मुरारीलाल, लच्छो देवी, बृजेश चौधरी, प्रेम प्रकाश वाल्मीकि, हरवीर सिंह, विनय गौतम आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed