{"_id":"5d320e6c8ebc3e6cd710d932","slug":"sanitation-of-shyam-sarovar-6-pumping-station-sanctioned-hathras-news-ali2087684110","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्याम सरोवर के सौंदर्यीकरण, 6 पम्पपिंग स्टेशन बनाने को मिली स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्याम सरोवर के सौंदर्यीकरण, 6 पम्पपिंग स्टेशन बनाने को मिली स्वीकृति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्याम सरोवर के सौंदर्यीकरण, पंपिंग स्टेशन बनाने को मिली स्वीकृति
नगर निकायों की समीक्षा बैठक में डीएम ने लगाई कई प्रस्तावों पर मुहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कलेक्ट्रेट सभागार में 14वां वित्त एवं अवस्थापना विकास निधि नगर निकायों से प्राप्त प्रस्तावों की स्वीकृत हेतु गठित समिति की समीक्षा बैठक हुई। अध्यक्षता डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने की। डीएम ने नगर निकायों में कराए जाने वाले कार्यों की उपयोगिता तथा उनकी गुणवत्ता के आधार पर कराने के निर्देश दिए।
डीएम ने शहर के अंदर गलियों का मुआयना करते हुए अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने शहर के अंदर गलियों को इंटर लॉकिग के माध्यम से सही कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यों को कराने पर जोर दिया जाये जिससे अधिक लोग लाभान्वित हों।
शहर में जल भराव की समस्या को दूर करने के लिए 06 पंपिंग स्टेशन तथा आवश्यकता अनुसार जन सेट लगाने की स्वीकृति प्रदान की गई। डीएम ने कार्यदायी संस्था से जन सेट की क्षमता के बारे में जानकारी ली। कार्यदायी संस्था ने बताया कि 40 केवी की क्षमता का जनसेट लगाया जाएगा। इसी क्रम में श्याम सरोवर शमशान घाट के सौन्दर्यीकरण के अंतर्गत कराए जाने वाले कार्यों के बारे में जानकारी ली। कार्यदायी संस्था ने बताया कि इसके अंतर्गत 200 मीटर आरसीसी नाला, 200 मीटर रास्ता तथा मिट्टी की भरायी तथा एवं अन्य कार्य कराए जाएंगे। जिसके लिये समिति द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई।
विज्ञापन
बगीची में सार्वजनिक व्यायाम शाला निर्माण तथा बारात घर के निर्माण के लिये समिति के समक्ष प्रस्ताव रखा गया। समिति द्वारा यह निर्णय लिया गया कि जांच के उपरांत यदि व्यायाम शाला की भूमि सार्वजनिक पायी गई तो सहमति प्रदान की जाएगी। यदि जांच के दौरान भूमि किसी व्यक्ति विशेष की पाई गई तो स्वीकृति नहीं प्रदान की जाएगी। डीएम ने एक्सईन पीडब्लूडी से भौतिक सत्यापन करते हुए उनकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
नगर पालिका सिकंदराराऊ में शमशान घाट सौंदर्यीकरण के लिए स्वीकृति प्रदान की गई तथा पंत चौराहा पर सार्वजनिक शौचालय निर्माण के लिये एक्सईन पीडब्लूडी को भौतिक निरीक्षण करके रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, ओसी कलेक्टे्रट विजय शर्मा, नगर पालिका सिकंदराराऊ के अध्यक्ष सरोज पप्पू, सचिन उपाध्याय, ईओ डॉ. विवेकानंद मौजूद रहे।