फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Sanitation inspector accused ADM Judicial of abusing him

Hathras News: सफाई निरीक्षक ने एडीएम न्यायिक पर लगाया गाली देने का आरोप

Mon, 10 Mar 2025 01:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Sanitation inspector accused ADM Judicial of abusing him
रविवार को नगर के मोहल्ला गढ़ी बुद्धू खां से आगे नगर पालिका के निर्माणाधीन कूड़ा घर की सड़क देखने गए अपर जिलाधिकारी न्यायिक पर सफाई कर्मियों ने निरीक्षण के दौरान गाली-गलौज व अभद्रता का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को लिखे पत्र में 24 घंटे में कार्यवाही करने की मांग की है। कार्रवाही न होने पर सफाई कर्मियों ने हड़ताल की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

नगर पालिका के कूड़े घर का निर्माण मोहल्ला का गड़ी बुद्धू खां से आगे हो रहा है। पहले तो कूड़ा घर को लेकर के सड़क की दिक्कत आई थीं। शिकायत के बाद जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी न्यायिक शिवनारायण शर्मा को मामले की जांच के लिए भेजा। दोपहर 12:00 बजे के लगभग अपर जिलाधिकारी कूड़ाघर को देखने गए। वहां कार्य अधूरा देख वह नाराज हो गए। इधर, सफाई कर्मियों का आरोप है की अपर जिलाधिकारी ने सफाई निरीक्षक बहोरन सिंह एवं सफाई कर्मियों से गाली-गलौज और अभद्रता की है। सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष रविदास ने जिलाधिकारी को लिखे पत्र में अपर जिलाधिकारी द्वारा किए गए दुर्व्यवहार को लेकर के कार्रवाई की मांग की है। मामले में एडीएम न्यायिक शिव नारायण शर्मा ने बताया है कि एमआरएफ सेंटर की मशीनों में जंग लगी हुई थी। इसे लेकर नाराजगी व्यक्त जरूर की गई थी। चार साल पहले बना सेंटर बंद पड़ा हुआ है। सैनेटरी इंस्पेक्टर 30 मिनट बाद मौके पर पहुंचे। पूरे रास्ते में गंदगी अटी पड़ी थी। यह आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed