फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Samuhik Vivah Samaroh organized in Hathras

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह: हाथरस में 229 नवयुगल दांपत्य सूत्र में बंधे, आठ का हुआ निकाह

Sat, 17 Feb 2024 09:09 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 17 Feb 2024 09:09 PM IST
सार

हाथरस जिले में 300 जोड़ों का विवाह कराए जाने के निर्देश हुए थे। सभी नगर निकायों व ब्लॉकों के माध्यम से विवाह कराए जाने के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए। 275 आवेदन मिले थे। सत्यापन के बाद 237 आवेदन फाइनल किए गए। इन सभी 237 नवदंपतियों को विवाह विकास खंड स्तर पर सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन कराया गया।

विज्ञापन
Samuhik Vivah Samaroh organized in Hathras
मुरसान मेें आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में वर वधू को आशीर्वाद देते रामेश्वर उपाध्याय - फोटो : स्वयं

विस्तार

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हाथरस जिले के सभी विकास खंड कार्यालयों में 17 फरवरी को सामूहिक विवाह समारोहों का आयोजन किया गया। इस मौके पर ब्लॉकों पर जनप्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। जिले में 229 जोड़ों का विवाह और आठ मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जिले में 300 जोड़ों का विवाह कराए जाने के निर्देश जारी किए गए थे। इस क्रम में सभी नगर निकायों व ब्लॉकों के माध्यम से विवाह कराए जाने के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। विभाग को 275 आवेदन मिले थे। सत्यापन के बाद 237 आवेदन फाइनल किए गए। इन सभी 237 नवदंपतियों को विवाह विकास खंड स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। हाथरस ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख पूनम पांडेय ने नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया। दूसरी ओर ब्लॉक मुरसान में ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने भी नवदंपतियों का आशीर्वाद दिया। ब्लॉक प्रमुख ने योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सासनी में 34 जोड़ों ने अग्नि को साक्षी मानते हुए लिए सात फेरे
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सासनी ब्लॉक परिसर में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 34 जोड़ों ने सात फेरे लिए। दांपत्य सूत्र में बंधकर गृहस्थ जीवन में प्रवेश किया। मुस्लिम जोड़ों ने निकाह कुबूल किया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिभा कमल माहौर, बीडीओ सुरेंद्र सिंह, एडीओ पंचायत बिहारी लाल, जिला उपाध्यक्ष अविनाश तिवारी मंडल अध्यक्ष ध्रुव शर्मा, ब्लॉक प्रमुख पति इंजी. दिनेश कमल माहौर एवं सुशील प्रभाकर मंचासीन थे। आचार्य हिमांशू उपाध्याय ने विधि विधान से विवाह संपन्न कराया। इस मौके पर समस्त सचिव एवं ब्लाक के कर्मचारी अधिकारी मौजूद रहे।
सामूहिक विवाह

हसायन में 47 नवयुगलों का हुआ विवाह 

हसायन विकास खंड कार्यालय परिसर में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित समारोह में 47 नवयुगलों का विवाह कराया गया। इनमें दो मुस्लिम जोड़ों का निकाह पढ़वाया गया। सभी जोड़ों को शासन से उपलब्ध कराया गया दहेज का सामान ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्रपाल सिंह ने भेंट किया। खंड विकास अधिकारी डॉ. पीपी सिंह, एडीओ पंचायत प्रेमकिशोर यादव, एडीओ आईएसबी गिरीश कुमार, एडीओ प्रभारी समाज कल्याण संजय सिंह, रिंकी सेंगर, पुरूषोत्तम सिंह आदि थे।
सामूहिक विवाह
सहपऊ में एक-दूजे के हुए 13 जोड़े
सहपऊ कस्बा के मां भद्रकाली मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री गरीब कन्या विवाह योजना के अंतर्गत दो मुस्लिम जोड़ों सहित कुल 13 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख की पत्नी एवं सहकारी संघ की निदेशिका डॉ. हेमलता ने फीता काटकर किया। इसके बाद गायत्री परिवार की ओर पं. हरस्वरूप शर्मा एवं उनकी टीम ने सभी जोड़ों का मंत्रोच्चारण के बीच पाणिग्रहण संस्कार कराया। जोड़ों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर जन्म भर साथ निभाने का वादा किया। इधर, दो मुस्लिम जोड़ों को शहर काजी आसिफ अली ने निकाह करवाया और उनसे कबूलनामा भी करवाया। डॉ. हेमलता शर्मा ने सभी जोड़ों को अपनी तरफ से उपहार भी दिए और आशीर्वाद दिया। प्रधान संगठन की तरफ से नगला बिहारी के प्रधान ओमवीर सिंह कुशवाहा के साथ अन्य प्रधानों ने भी कन्याओं को कन्यादान दिया और उपहार दिए। बीडीओ अजीत कुमार, एडीओ पंचायत अनिल उपाध्याय, सचिव बंशीवाला, अनीश खान, नागेश, मुकेश यादव आदि थे।
सामूहिक विवाह
सादाबाद में 21 जोड़े बंधे शादी के बंधन में   
सादाबाद कस्बा के हाथरस रोड स्थित ब्लॉक परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक गरीब कन्या विवाह योजना के तहत चार मुस्लिम जोड़ों सहित 21 जोड़े शादी के बंधन में बंध गए। पूरे ब्लॉक परिसर को दुल्हन की तरह से सजाया गया। शादी के दौरान बैंड-बाजे भी बज रहे थे। ब्लॉक प्रमुख ने सभी को उपहार भी प्रदान किए। इसके साथ ही प्रधान संगठन ने भी कन्याओं को कन्यादान दिया। इस दौरान सरिता सिंह , डॉ. धर्मशीला कुशवाह, देवेंद्र गौतम, इशांत चौधरी, सुनील गौतम, कालू चौधरी, महाराज सिंह, दुर्वेंद्र सिंह, अजय भारद्वाज, राजदीप, अभिषेक गौतम, सुरेश बाबू, संत कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed