{"_id":"68e0064a00651bbd3a0b59d7","slug":"samuhik-vivah-in-hathras-on-november-2-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सामूहिक विवाह समारोह 2 नवंबर को, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सामूहिक विवाह समारोह 2 नवंबर को, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
Fri, 03 Oct 2025 10:52 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 03 Oct 2025 10:52 PM IST
सार
आवेदन के साथ आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र (सालाना तीन लाख तक), जाति प्रमाण पत्र, बैंक खाते की फोटो प्रति व फोटो देना अनिवार्य हैं। ग्रामीण अभ्यर्थी अपना फॉर्म खंड विकास अधिकारी कार्यालय और शहरी अभ्यर्थी नगर पालिका/नगर पंचायत में जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन
सामूहिक विवाह समारोह
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत हाथरस जिले में 2 नवंबर को सामूहिक विवाह समारोह होगा। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन जनसेवा/सीएससी केंद्र या वेबसाइट https://cmsvy.upsdc.gov.in पर कर सकते हैं। बालिग युवती, तलाकशुदा व विधवा महिलाएं ही योजना के लिए पात्र हैं।
विज्ञापन
आवेदन के साथ आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र (सालाना तीन लाख तक), जाति प्रमाण पत्र, बैंक खाते की फोटो प्रति व फोटो देना अनिवार्य हैं। ग्रामीण अभ्यर्थी अपना फॉर्म खंड विकास अधिकारी कार्यालय और शहरी अभ्यर्थी नगर पालिका/नगर पंचायत में जमा करा सकते हैं। विवाह उपरांत प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन