{"_id":"6a36f463eeacd937320353c2","slug":"samman-nidhi-in-the-accounts-of-162904-farmers-hathras-news-c-56-1-sali1016-150255-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: 1,62,904 किसानों के खातों में पहुंची सम्मान निधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: 1,62,904 किसानों के खातों में पहुंची सम्मान निधि
Sun, 21 Jun 2026 01:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 21 Jun 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
सासनी में जनसेवा केंद्र पर किसान सम्मान निधि कार्यक्रम का प्रसारण देखते लोग्। स्रोत : स्वयं
- फोटो : Self
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त शनिवार को जिले के 1,62,904 किसानों के खातों में पहुंच गई। इस मौके पर कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। योजना का लाभ प्राप्त कर रहे 10 किसानों को जनप्रतिनिधियों ने प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
इस मौके पर प्रधानमंत्री के पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर और हुगली से प्रसारित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। अध्यक्षता सांसद अनूप प्रधान ने की। मौके पर सदर विधायक अंजुला माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना, सादाबाद विधायक प्रदीप सिंह गुड्डू, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित शामिल रहे।
सांसद ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने वाली महत्वपूर्ण योजना है, जिससे करोड़ों किसान लाभान्वित हो रहे हैं। मौके पर सांसद प्रतिनिधि राजेश गुड्डू, ब्लॉक प्रमुख सदर पूनम पांडेय मुख्य रूप से मौजूद थीं।
विज्ञापन
दूसरी ओर से जिले के 300 कॉमन सर्विस सेंटर पर कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाकर किसानों के खातों में आई निधि की धनराशि की निकासी भी कराई गई। जिला प्रबंधक प्रदीप कुमार ने बताया कि किसानों को केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में लगातार जागरूक किया जा रहा है। संवाद