फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Salesman absconds with Rs 40,000 from petrol pump

Hathras News: पेट्रोल पंप से 40 हजार रुपये लेकर भागा सेल्समैन, 15 दिन पहले ही नौकरी पर लगा था

Sun, 14 Dec 2025 05:46 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 14 Dec 2025 05:46 PM IST
सार

सेल्समैन पेट्रोल पंप पर ड्यूटी पर आया। पूरे दिन के बिक्री के लगभग 40 हजार रुपये उसी के पास थे। सेल्समैन बाइक लेकर पंप से चला गया। पुलिस को सेल्समैन का बैग पंप पास खेत में मिला, जिसमें रुपये नहीं थे।

विज्ञापन
Salesman absconds with Rs 40,000 from petrol pump
पुलिस सेल्समैन की तलाश में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़-आगरा बाईपास स्थित पेट्रोल पंप से सेल्समैन बिक्री के 40 हजार रुपये लेकर भाग गया। मालिक शाम तक उसको ढूंढते रहे, जब वह नहीं मिला तो पुलिस को बुलाया गया। अब पुलिस आरोपी सेल्समैन की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन


सहपऊ निवासी योगेंद्र वर्मा ने हतीसा बाईपास पर भारत पेट्रोलियम का एक पेट्रोल पंप खोला है। योगेंद्र वर्मा ने बताया कि 29 नवंबर को गांव तरफरा के एक युवक को सेल्समैन के काम पर रखा था। पंप के एक दूसरे सेल्समैन की सिफारिश पर ही वह काम पर आया था। 13 दिसंबर की सुबह वह ड्यूटी पर था। सुबह नौ बजे से दोपहर ढाई बजे तक की बिक्री के लगभग 40 हजार रुपये उसी के पास थे। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 13 दिसंबर दोपहर उनके बेटे हिमांशु ने सेल्समैन को नगला भुस तिराहे पर बुलाया था। सेल्समैन बाइक लेकर पंप से निकला, लेकिन बेटे के पास नहीं पहुंचा। उसे काफी फोन मिलाए, लेकिन जवाब नहीं मिला। बाद में उसका फोन बंद हो गया। शाम तक सेल्समैन का पता न चलने पर योगेंद्र ने कोतवाली हाथरस गेट में शिकायत की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। पुलिस को सेल्समैन का बैग पंप पास खेत में मिला, जिसमें रुपये नहीं थे। पंप मालिक ने इसकी लिखित शिकायत दे दी है। एसएचओ हाथरस गेट अरविंद राठी ने बताया कि सेल्समैन की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed