फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Sales decreased due to increased prices of gold and silver

Gold Silver Price: बढ़े सोने-चांदी के भाव, फीकी हुई सराफा बाजार की रौनक, सहालग में भी बिक्री बहुत कम

Sun, 14 Dec 2025 10:28 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 14 Dec 2025 10:28 AM IST
सार

एक से 13 दिसंबर के बीच प्रति 10 ग्राम सोना करीब छह हजार रुपये और चांदी के भाव में 19 हजार रुपये प्रति किलो तक की छलांग लग चुकी है। एक दिसंबर को सोना 1.28 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1.69 लाख रुपये प्रति किलो थी।

विज्ञापन
Sales decreased due to increased prices of gold and silver
सोना-चांदी के दाम - फोटो : अमर उजाला / एजेंसी

विस्तार

सोने और चांदी के भाव में अचानक आए जबरदस्त उछाल ने हाथरस सराफा बाजार का कामकाज प्रभावित कर दिया है। हालात यह हैं कि सहालग के दिनों में भी बाजार में आभूषणों की खरीद-बिक्री बहुत कम है, जिससे दुकानों में रौनक नहीं है। 13 दिसंबर को चांदी 1.94 लाख रुपये किलो के भाव में पहुंच गई, वहीं सोना 1.34 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव में रहा।

विज्ञापन


आंकड़ों पर नजर डालें तो एक से 13 दिसंबर के बीच प्रति 10 ग्राम सोना करीब छह हजार रुपये और चांदी के भाव में 19 हजार रुपये प्रति किलो तक की छलांग लग चुकी है। एक दिसंबर को सोना 1.28 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1.69 लाख रुपये प्रति किलो थी। शनिवार 13 दिसंबर को चांदी के भाव 1.94 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच चुके हैं, जो अब तक का सबसे उच्चतम स्तर है। 1.28 लाख रुपये वाला सोना अब 1.34 लाख प्रति 10 ग्राम के भाव में है। चांदी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। इस बढ़ोतरी ने आम ग्राहकों को अब गहनों से दूर कर दिया है।
विज्ञापन


खरीददारी से बच रहे लोग
सराफा कारोबारी दीपेश अग्रवाल का कहना है कि सहालग में भी ग्राहक खरीदारी से बच रहे हैं। अधिकतर लोग दाम स्थिर होने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं निवेशक वर्ग में भी सतर्कता बढ़ गई है। बाजार में फिलहाल वही लोग खरीद कर रहे हैं, जो लंबे समय के निवेश के उद्देश्य से सोना या चांदी लेना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आभूषण कारोबार नुकसान में
वरिष्ठ कारोबारी मोहन लाल सराफ का कहना है कि लगातार बदलते भावों के कारण बाजार में अनिश्चितता का माहौल है, अगर आने वाले दिनों में कीमतों में स्थिरता नहीं आई तो आभूषण कारोबार को और नुकसान उठाना पड़ सकता है। अस्थिर भावों के कारण आभूषणों की बिक्री कम हुई है।

ताजा भाव

  • शनिवार को चांदी 1.94 लाख रुपये किलो पहुंची
  • सोना 1.34 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंचा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed