{"_id":"5d8d01a28ebc3e01711f73ad","slug":"salary-extracted-from-fake-signature-of-head-and-panchayat-secretary-scavenger-suspended-hathras-news-ali2146475172","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान व पंचायत सचिव के फर्जी हस्ताक्षर से निकाला वेतन, सफाईकर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान व पंचायत सचिव के फर्जी हस्ताक्षर से निकाला वेतन, सफाईकर्मी निलंबित
विज्ञापन
प्रधान, सचिव के फर्जी हस्ताक्षर से निकाला वेतन, सफाईकर्मी निलंबित
डीएम को निरीक्षण में मिले थे गांव में गंदगी के ढेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। ब्लॉक सासनी की ग्राम पंचायत विर्रा में तैनात सफाई कर्मी जलालुद्दीन को डीपीआरओ बनवारी सिंह ने निलंबित कर दिया है। उन पर पिछले दिनों के डीएम के निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत में गंदगी पाए जाने और पंचायत सचिव व ग्राम प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर से वेतन निकाले जाने का भी आरोप लगा है।
पिछले दिनों डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने ग्राम पंचायत विर्रा का निरीक्षण किया था। ग्राम पंचायत में गंदगी के ढेर पड़े मिले थे। उपस्थिति पंजिका ग्राम पंचायत कार्यालय और प्राइमरी पाठशाला में न होकर सफाई कर्मी ने अपनी अभिरक्षा में रख रखी थी। सफाई कर्मी द्वारा ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव के फर्जी हस्ताक्षर के प्रमाण पत्र जमा कर वेतन निकाला जा रहा था।
मामले को गंभीरता से लेते हुए डीपीआरओ बनवारी सिंह ने सफाई कर्मी को निलंबित कर दिया है। सफाई कर्मी को एडीओ पंचायत कार्यालय हाथरस से संबद्ध कर दिया गया है। मामले की जांच के लिए एडीओ पंचायत मुरसान प्रकाशवीर को जांच अधिकारी नामित किया गया है।