फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Sahpau riot: Preparation to apply rasuka on miscreants

सहपऊ बवाल : उपद्रवियों पर रासुका लगाने की तैयारी

Sat, 17 Apr 2021 10:43 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Sahpau riot: Preparation to apply rasuka on miscreants
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ/हाथरस।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के मतदान के बाद कस्बा सहपऊ में हुए उपद्रव के मामले में अब पुलिस सख्त नजर आ रही है। पुलिस मुकदमे में नामजद लोगों की सरगर्मी से तलाश में जुटी है। अज्ञात उपद्रवियों को भी पुलिस चिन्हित कर रही है। इस मामले में पुलिस-प्रशासन उपद्रवियों के खिलाफ रासुका के तहत भी कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है।
उल्लेखनीय कि बृहस्पतिवार की रात को गांव थरौरा के ग्रामीणों ने मतदान के बाद कोतवाली सहपऊ और कस्बा सहपऊ में जमकर उपद्रव मचाया था। उपद्रवियों ने जमकर पथराव और तोड़फोड़ की थी। इसमें कई पुलिस कर्मी घायल हो गए थे और लाखों का नुकसान हुआ था। बाद में डीएम और एसपी ने मौके पहुंचकर स्थिति संभाली थी।
विज्ञापन

इस मामले में 35 नामजदों सहित 180 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि उपद्रवियों की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज, वीडियो रिकॉर्डिंग आदि के माध्यम से उपद्रवियों को चिन्हित किया जा रहा है। उपद्रवियों ने पूरी लोक व्यवस्था भंग की है, इसलिए उनके विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मास्क न पहनने पर 350 लोगों का चालान
बढ़ते कोरोना को लेकर प्रशासन के साथ पुलिस भी बेहद सख्त है। जिले में एक तरफ जहां कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। वहीं पुलिस ने भी शनिवार को बेहद सख्ती दिखाई। पुलिस ने पूरे जिले में अभियान चलाया और मास्क न पहनने वाले करीब साढ़े तीन सौ लोगों के चालान काटे। इससे लोगों में खलबली भी मची रही। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल का कहना है कि कोरोना कर्फ्यू में जो भी नियमों का उल्लंघन करेगा और मास्क नहीं पहनेगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed