फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Saffron color to Hathtas

हाथरस पर भी चढ़ा केसरिया रंग

Sun, 12 Mar 2017 12:21 AM IST
ब्यूूराे अमर उजाला/ हाथरस।
ब्यूूराे अमर उजाला/ हाथरस। Updated Sun, 12 Mar 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
Saffron color to Hathtas
जीत के बाद सिकंदराराऊ विजयी प्रत्याशी के साथ जाते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव के नतीजों ने पूरे प्रदेश के साथ 15 साल बाद इस जिले में भी भाजपा ने कमल खिला दिया है। जिले की तीन में से दो सीटों पर भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की है, जबकि एक सीट पर बसपा ने कब्जा जमाया है। हाथरस (सु.) पर भाजपा प्रत्याशी हरीशंकर माहौर तथा सिंकदराराऊ सीट पर भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह राना ने जीत दर्ज की है, जबकि पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय सिकंदराराऊ की जगह सादाबाद से चुनाव लड़कर बसपा की लाज बचाने में सफल रहे। हाथरस और सिकंदराराऊ की सीटें भाजपा ने बसपा से छीनी हैं, जबकि सादाबाद सीट को बसपा ने सपा से झटका है।
विज्ञापन


हाथरस और सिकंदराराऊ में बसपा दूसरे नंबर पर रही। खास बात यह है कि हाथरस और सादाबाद के मौजूदा विधायक बुरी तरह चुनाव हार गए हैं। भाजपा ने हाथरस सीट पर पिछले चार चुनावों से चली आ रही बसपा की बादशाहत खत्म कर दी है तो पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय सिकंदराराऊ की जगह सादाबाद से चुनाव लड़कर बसपा की लाज बचाने में सफल रहे। जिले की एकमात्र सीट पर लड़ी कांग्रेस तीसरे नंबर पर रही, जबकि सादाबाद में सपा चौथे और सिकंदराराऊ में तीसरे नंबर पर रही है। देर शाम सभी विजयी प्रत्याशियों को रिटर्निंग अधिकारियों ने प्रमाण पत्र भी दिए। प्रत्याशियों की जीत की खुशी में उनके समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के बीच अबीर-गुलाल उड़ाकर जमकर जश्न मनाया।
विज्ञापन


हाथरस (सुरक्षित) सीट पर भाजपा प्रत्याशी पूर्व विधायक हरिशंकर माहौर ने एकतरफा जीत दर्ज की है। माहौर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा प्रत्याशी बृजमोहन राही को 70,493 वोटों  के भारी अंतर से हराया। माहौर को 1,33,477 वोट मिले, जबकि राही को 62,984 वोट मिले। तीसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी राजेशराज जीवन 27,211 वोट लेकर रहे। यहां पिछले चार चुनावों से लगातार बसपा का कब्जा था। पिछले चुनाव में बसपा के टिकट पर जीते गेंदालाल चौधरी ने इस बार रालोद प्रत्याशी के रूप में किस्मत आजमाई और वह जमानत बचाने में भी सफल नहीं रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिकंदराराऊ विधानसभा सीट पर भी रोमांचक मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह राना ने 14,788 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। उन्होंने बसपा के बनी सिंह बघेल को हराया। राना को कुल 76044 वोट मिले, जबकि बघेल को 61,256 वोट मिले, जबकि सपा प्रत्याशी यशपाल सिंह चौहान को 59,171 वोट मिले। सादाबाद विधानसभा सीट पर बसपा के दिग्गज नेता व पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय ने शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रालोद प्रत्याशी डॉ. अनिल चौधरी को 26,610 वोटों के अंतर से हराया। रामवीर को 91,385 और डॉ. अनिल को 64,775 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी प्रीति चौधरी 36,134 वोटों के साथ तीसरे और मौजूदा विधायक व सपा प्रत्याशी देवेंद्र अग्रवाल 28980 वोट पाकर चौथे स्थान पर रहे। अन्य सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed