{"_id":"6574b447354f96070401728e","slug":"sadhu-impersonators-defrauded-couple-of-thousands-of-rupees-hathras-news-c-58-1-sali1023-1803-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: साधु वेशधारियों ने दंपती को लगाया हजारों का चूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: साधु वेशधारियों ने दंपती को लगाया हजारों का चूना
Sun, 10 Dec 2023 12:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 10 Dec 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव समुदपुर में शनिवार को साधु वेशधारी दो लोगों ने दंपति को पूजा-पाठ के नाम पर ठग लिया। साधु वेशधारी नकदी और हजारों रुपये का सामान लेकर फुर्र हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने साधु वेशधारियों को तलाश करने का खूब प्रयास किया लेकिन उनकी कोई जानकारी नहीं मिली।
समदपुर में शैलेंद्र सिंह पुत्र हरी सिंह के यहां शनिवार की दोपहर साधु वेशधारी दो व्यक्ति भिक्षा मांगने के लिए आए। उनकी आवाज सुनकर शैलेंद्र की पत्नी बाहर आईं। शैलेंद्र की पत्नी को देख साधु वेशधारी व्यक्ति कहने लगे कि तेरे घर पर बहुत संकट है। घर में क्लेश रहती है और तू भी बहुत दुखी है। यह बात कहते हुए दोनों साधू वेशधारी व्यक्ति घर में प्रवेश कर गए। शैलेंद्र भी इन दोनों की बातें सुनने लगा। उन्होंने पूजा-पाठ के नाम पर शैलेंद्र और उसकी पत्नी को झांसे में ले लिया।
साधु वेशधारी एक व्यक्ति ने कुछ चावल लेकर शैलेंद्र को दिए और उन्हें रजबहा में बहाने के लिए घर से बाहर भेज दिया। शैलेंद्र के जाने के बाद दोनों ने उनकी पत्नी से सोने की जंजीर और सात हजार रुपये लेकर आने को कहा। पूछने पर उन्होंने बताया कि वह पूजा पाठ करेंगे, जिससे घर की सारी समस्याएं दूर हो जाएगी। शैलेंद्र की पत्नी ने सोने की जंजीर और सात हजार रुपये लाकर दोनों साधु वेशधारियों को दे दिए।
विज्ञापन
इन साधु वेशधारियों ने शैलेंद्र की पत्नी से कहा कि तुम नहा कर आओ पूजा संपन्न करनी है। जैसे ही शैलेंद्र की पत्नी नहाने के लिए चली गईं। दोनों साधू वेशधारी व्यक्ति घर से लापता हो गए। शैलेंद्र जब लौटकर आए, तब उन्हें इस धोखाधड़ी के बारे में जानकारी हुई। उसने तुरंत डायल 112 को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई।